विज्ञापन
This Article is From Feb 28, 2021

मलाइका अरोड़ा ने इस अंदाज में शेयर की Photo, बोलीं- सपने देखना पसंद है...

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने कुछ देर पहले ही इस फोटो को शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रही है.

मलाइका अरोड़ा ने इस अंदाज में शेयर की Photo, बोलीं- सपने देखना पसंद है...
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने शेयर की फोटो
नई दिल्ली:

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट से फोटो शेयर की है. जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. फोटो में मलाइका ट्रैक पैंट पहनकर कुर्सी पर बैठी नजर आ रही हैं. मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा-  ''मैं सपने देखती हूं. हैप्पी संडे''. इस फोटो में मलाइका अरोड़ा का अंदाज देखने लायक है. वह बेहद सिंपल और बिंदास अंदाज में बैठी नजर आ रही हैं. हमेशा अपनी फिटनेस और ग्लैमरस स्टाइल की वजह से चर्चा में रहने वाली मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की यह फोटो फैन्स को खूब पसंद आ रही है और वह इस फोटो के नीचे रिएक्शन भी दे रहे हैं.

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की फोटो पर फैन्स जमकर कमेंट कर रहे हैं. और इसी का नतीजा है इस फोटो पर अब तक 1 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा फिल्मों से ज्यादा अपनी स्टाइलिंग सेंस और ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती हैं. 

बता दें कि मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने अपने डांस के जरिए जबरदस्त पहचान बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. 'छैंया छैंया' और 'मुन्नी बदनाम' जैसे सुपरहिट सॉन्ग उन्होंने दिए हैं. अपने डांस के साथ-साथ वह अपने लुक्स और स्टाइल से भी लोगों का खूब ध्यान खींचती हैं. हाल ही में मलाइका अरोड़ा बतौर जज इंडियाज बेस्ट डांसर में दिखाई दी थीं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Malaika Arora, Malaika Arora Photo, Malaika Arora Instagram, Malaika Arora Beautiful Photo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com