विज्ञापन
This Article is From Oct 23, 2019

मलाइका अरोड़ा के बर्थडे पर अर्जुन कपूर ने शेयर की रोमांटिक फोटो, फैन्स बोले- हैप्पी बर्थडे भाभी...

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं, इस मौके पर उनके खास दोस्त अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने रोमांटिक अंदाज में विश किया है.

मलाइका अरोड़ा के बर्थडे पर अर्जुन कपूर ने शेयर की रोमांटिक फोटो, फैन्स बोले- हैप्पी बर्थडे भाभी...
अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने खास अंदाज में मलाइका अरोड़ा को किया विश
  • अर्जुन कपूर ने मलाइका के बर्थडे पर पोस्ट की रोमांटिक फोटो
  • मलाइका के साथ फोटो हुई वायरल
  • मलाइका अरोड़ा मना रही हैं अपना 49वां बर्थडे
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की डीवा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने फिल्मों में अपनी भूमिकाओं से तो सबका दिल जीता ही, साथ ही सोशल मीडिया पर अपनी फोटो और वीडियो से भी खूब सुर्खियां बटोरीं. आज मलाइका अरोड़ा अपना 46वां जन्मदिन मना रही है. मलाइका (Malaika Arora Birthday) के जन्मदिन के इस मौके पर बॉलीवुड सितारों की महफिल लगी थी, जिसमें अर्जुन कपूर, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, अनन्या पांडे, तारा सुतारिया से लेकर कई मशहूर सितारे शामिल थे. हाल ही में, मालइका के खास दोस्त अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने एक फोटो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर की है.

सपना चौधरी ने तूफानी डांस से स्टेज पर मचाई धूम, बार-बार देखा जा रहा देसी क्वीन का Video

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on


इस फोटो में अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने दिल का इमोजी बनाया है. एक्टर के इस पोस्ट पर फैन्स के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी खूब कमेंट कर रहे हैं. कृति सेनन और जैक्लीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) से लेकर रणवीर सिंह ने भी अर्जुन कपूर के इस पोस्ट पर कमेंट किया है. मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के इस पोस्ट से अब साफ हो चला है कि ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. फैन्स भी अर्जुन के पोस्ट पर मलाइका अरोड़ा को 'भाभी' कहकर बर्थडे की बधाइयां दे रहे हैं.

s9nbba7o

बिग बॉस के घर में जमकर मचा हंगामा, देवोलीना ने पंजाब की कैटरीना कैफ को लगाया जोरदार थप्पड़...देखें Video

बता दें कि मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. उनके फोटो हों या वीडियो, उन्हें सुर्खियों में खींच लाते हैं. इसके अलावा मलाइका अरोड़ा एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) से अपने रिलेशनशिप को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं. बता दें, पहले ही दोनों अपनी रिलेशनशिप को सावर्जनिक तौर पर स्वीकार चुके हैं.

देखें Video:

..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Malaika Arora Birthday, Malaika Arora Birthday Party, Arjun Kapoor Shared Romantic Photo With Malaika, Arjun Kapoor And Malaika Arora, Arjun Kapoor And Malaika Aroroa Romantic Photo Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com