विज्ञापन

मलाइका अरोड़ा की जिंदगी में खुशियां लेकर आए हर्ष मेहता! कौन है 33 साल का ये बिजनेस मैन और कितनी है नेटवर्थ?

मलाइका अरोड़ा का नाम इन दिनों हर्ष मेहता के साथ जुड़ रहा है. इसकी वजह है उनका अक्सर साथ नजर आना. हाल में वैलेंटाइन के करीब भी उनकी एक तस्वीर वायरल हुई. अब लोग ये जानने में जुटे हैं कि आखिर ये हर्ष मेहता हैं कौन?

मलाइका अरोड़ा की जिंदगी में खुशियां लेकर आए हर्ष मेहता! कौन है 33 साल का ये बिजनेस मैन और कितनी है नेटवर्थ?
मलाइका अरोड़ा, हर्ष मेहता को कर रही हैं डेट?
Social Media
नई दिल्ली:

Malaika Arora New Boyfreind: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ के चलते हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं. अर्जुन कपूर से अलग होने के बाद अब उनके नाम एक नए शख्स के साथ जुड़कर चर्चा में छाया हुआ. यह शख्स हर्ष मेहता हैं. ये मलाइका से अपने रूमर्ड रिलेशनशिप और एज गैप को लेकर चर्चा में हैं. दरअसल ये मलाइका अरोड़ा से 19 साल छोटे हैं. हर्ष से पहले मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही थीं. अर्जुन भी उम्र में उनसे छोटे थे. वैसे भी एज इस जस्ट ए नंबर और खुद मलाइका पर ये कहावत बिल्कुल फिट बैठती है. 52 साल की मलाइका को देखकर कौन कह सकता है कि वह आठ साल बाद सीनियर सिटिजन कैटेगरी में आने वाली हैं.

कौन हैं हर्ष मेहता और कितनी है नेटवर्थ? 

हर्ष मेहता 33 साल के एक सक्सेसफुल बिजनेसमैन हैं. वे डायमंड मर्चेंट हैं और सैंकस मैनेजमेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर भी बताए जाते हैं. वे मुंबई के एक बड़े परिवार से ताल्लुक रखते हैं और उनके पास करोड़ों की प्रॉपर्टी होने की बात कही जाती है, हालांकि उनकी ठीक-ठीक नेटवर्थ  के बारे में इंटरनेट पर ज्यादा सटीक जानकारी नहीं है.

यह भी पढ़ें: कौन हैं राधा भाभी जो संभालती हैं राजपाल यादव के 15 बच्चों की जिम्मेदारी, किसी को एक्टर तो किसी को बना रहीं क्रिकेटर

वैलेंटाइन डे पर साथ थे मलाइका और हर्ष!

हाल ही में सोशल मीडिया पर मलाइका और हर्ष की कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हुईं. इनमें दोनों इटली के पॉपुलर ट्रेवी फाउंटेन के सामने सेल्फी लेते नजर आ रहे थे. मलाइका ने काला लंबा ट्रेंच कोट पहना हुआ था, जबकि हर्ष ग्रे जैकेट में स्टाइलिश लग रहे थे. इन फोटोज के आधार पर अटकलें लगाई जा रही हैं कि उन्होंने वैलेंटाइन्स वीक या वैलेंटाइन्स डे इटली में साथ बिताया.

Latest and Breaking News on NDTV

वैलेंटाइन डे से पहले भी दिख चुके हैं साथ

इससे पहले अक्टूबर में दोनों को मुंबई में एनरिक इग्लेसियस के लाइव कॉन्सर्ट में एक साथ देखा गया था. वहां वे काफी खुश नजर आ रहे थे और एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते दिखे. इनके बार-बार साथ दिखने की वजह से दोनों के बीच रोमांटिक रिलेशन की खबरें उड़ने लगीं. बता दें कि अभी तक ना तो मलाइका और ना ही हर्ष ने इन अफवाहों पर कोई रिएक्शन दिया है. इसलिए फिलहाल यह सब सिर्फ सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है.

यह भी पढ़ें: O Romeo Box Office Collection Day 9: बॉक्स ऑफिस की पटरी पर सरपट दौड़ रहा 'रोमियो', 100 करोड़ से इतनी दूर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com