विज्ञापन
This Article is From Jun 01, 2023

पापा अरबाज की तरह लंबे-चौड़े और हैंडसम हो गए हैं मलाइका अरोड़ा के बेटे, पर्सनालिटी देख आप भी बोलेंगे- सलमान भी फेल है

मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान बिलकुल अपने पापा की तरह लंबे-चौड़े और स्मार्ट हो गए हैं. अरहान को देखने के बाद लोग अरहान की तुलना सलमान खान से करने लगे हैं. और कह रहे हैं कि अगर अरहान बॉलीवुड में आएंगे तो सबकी छुट्टी कर देंगे.

पापा अरबाज की तरह लंबे-चौड़े और हैंडसम हो गए हैं मलाइका अरोड़ा के बेटे, पर्सनालिटी देख आप भी बोलेंगे- सलमान भी फेल है
मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान की फोटो वायरल
नई दिल्ली:

मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की एक ऐसी सेलेब्रिटी हैं, जो आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं. मलाइका भले ही फिल्मों में एक्टिव न हों, लेकिन उनके बारे में जानने को फैन्स अक्सर एक्साइटेड रहते हैं. मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने से 12 साल छोटे अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं. मलाइका अर्जुन संग अपने रिश्ते को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. हालांकि इन दिनों मलाइका से ज्यादा उनके बेटे अरहान चर्चा में बने हुए हैं. दरअसल, हाल ही में अरहान का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे यंग हैंडसम मैन लग रहे हैं. 

विरल भयानी के पेज से एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में मलाइका अपने बेटे अरहान के साथ दिख रही हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि मलाइका और अरहान किसी जगह से निकलते हैं और फिर गाड़ी में जाकर बैठ जाते हैं. कुछ देर बाद मलाइका गाड़ी से उतरती हैं और अपनी कार में जाकर बैठ जाती हैं. इस दौरान मलाइका अरोड़ा का बहुत ही कूल लुक देखने को मिला. वहीं लोगों की नजरें उनके बेटे पर ठहर गईं, जो शर्ट और जींस में काफी हैंडसम लग रहे थे. 

10gfrh58

इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों की इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. एज यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, "अरहान की पर्सनालिटी के आगे तो सलमान भी फेल है". तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है, "अरहान फिल्मों में कब आएगा". तो वहीं कुछ मां-बेटे की क्यूट बॉन्डिंग पर कमेंट करते हुए लिखते हैं, "मलाइका कूलेस्ट मॉम हैं". 

ये भी देखें: ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या के साथ एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Malaika Arora, Malaika Arora Son, Malaika Arora Photo, Malaika Arora Son Pics, Malaika Arora Son Arhaan Khan, Arhaan Khan Pics, Arhaan Khan Latest Photos, Malaika Arora Instagram, Malaika Arora Age, Malaika Arora Facts, Malaika Arora News, Malaika Arbaaz Son, Malaika Arbaaz Son Photo, Malaika Arbaaz Love Story, Arhaan Khan Ne Look, Arhaan Khan Latest Look, Arhaan Khan Bollywood Debut, Bollywood Star Kids, Arhaan Khan Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com