विज्ञापन
This Article is From Aug 25, 2018

आलिया भट्ट ने बॉलीवुड में किया ऐसा काम, पापा महेश भट्ट भी रह गए हैरान

दिग्गज फिल्मकार महेश भट्ट का कहना कि वह अपनी अभिनेत्री बेटी आलिया भट्ट के विकल्पों और उनके सफल फिल्म करियर में फिल्मों की विविधता से हैरान हैं.

आलिया भट्ट ने बॉलीवुड में किया ऐसा काम, पापा महेश भट्ट भी रह गए हैरान
आलिया भट्ट (फाइल फोटो)
  • महेश भट्ट ने दिया बयान
  • बेटी आलिया के बारे में दिया बयान
  • फिल्मों को लेकर कही ये बात
नई दिल्ली: दिग्गज फिल्मकार महेश भट्ट का कहना कि वह अपनी अभिनेत्री बेटी आलिया भट्ट के विकल्पों और उनके सफल फिल्म करियर में फिल्मों की विविधता से हैरान हैं. महेश भट्ट ने अपनी अभिनेत्री फिल्म-निर्माता बेटी पूजा भट्ट के साथ 3 एक्स 3 प्रो बास्केट बॉल लीग (3 बीएल) के संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही. 'हाईवे', 'उड़ता पंजाब', 'डियर जिंदगी' और 'राजी' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं आलिया हिंदी फिल्म उद्योग की शीर्ष अभिनेत्री में से एक के रूप में उभर रही है.

Video: श्रीदेवी की याद में इमोशनल हुई जाह्नवी कपूर, 'मिस्टर इंडिया' की स्क्रीनिंग पर रो पड़ी...

Video: आलिया भट्ट ने कहा, वह सिंगल नहीं हैं...

आलिया की यात्रा के बारे में महेश भट्ट ने कहा, "मुझे लगता है कि आलिया ने हमें बहुत गर्व महसूस कराया है और विशेष रूप से मुझे चौंका दिया. मुझे पता था कि वह प्रतिभाशाली थी और फिल्मों में होने का जुनून है, लेकिन वह एक के बाद एक जो फिल्में कर रही है, उसके विकल्पों और फिल्मों की विविधता से हैरान हूं." उन्होंने कहा, "पिता होने के नाते मेरे लिए गर्व की बात यह है कि वह ये सभी चीजें खुद कर रही है और मुझे लगता है कि यह सिर्फ शुरुआत है."

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

(इनपुट आईएएनएस से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Alia Bhatt, Mahesh Bhatt, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com