विज्ञापन
This Article is From Apr 21, 2018

महेश बाबू की फिल्म रिलीज होते ही मचा तहलका, दूध से ऐसे नहलाया गया... देखें वीडियो

सुपरस्टार महेश बाबू की फिल्मों का स्वागत सिनेमाघरों में बड़े पैमाने पर और एक उत्साह के रूप में किया जाता है.

महेश बाबू की फिल्म रिलीज होते ही मचा तहलका, दूध से ऐसे नहलाया गया... देखें वीडियो
महेश बाबू का सोशल मीडिया पर क्रेज
  • महेश बाबू की फिल्म हुई रिलीज
  • 'भारत एएन नेनू' ने मचाई खलबली
  • ट्विटर पर ऐसे मिले रिएक्शन
नई दिल्ली: सुपरस्टार महेश बाबू की फिल्मों का स्वागत सिनेमाघरों में बड़े पैमाने पर और एक उत्साह के रूप में किया जाता है. 'भारत एएन नेनू' की रिलीज के साथ, सोशल मीडिया पर प्रशंसकों की पहले कभी नहीं देखी गयी अनोखी हलचल देखने मिली. मेगास्टार महेश बाबू की राजनीतिक नाटक के रिलीज के प्रति दर्शकों के उत्साह देखते हुए बन रहा था, परिणामस्वरूप अपने पसंदीदा सुपरस्टार को पॉवर पैक मुख्यमंत्री अवतार में देखने के लिए फर्स्ट डे फर्स्ट शो पर सिनेमाघरों में प्रशंसकों की भारी भीड़ देखने मिली. महेश बाबू के प्रति अपने प्यार की गवाही देते हुए प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर 'भारत एएन नेनू' के पहले शो की टिकट के साथ अपनी-अपनी तस्वीरें शेयर की है.

फरहान अख्तर ने पहली बार गाया तेलुगू सॉन्ग, महेश बाबू ने कुछ ऐसे किया THANKS

'भारत एएन नेनु' के पहले शो के ठीक बाद, प्रशंसकों ने ट्विटर पर #MaheshBabu1stDay1stShow के साथ ट्रेंड करना शुरू कर दिया. महेश बाबू की सिनेमा के प्रति वफादारी और प्रतिबद्धता का प्रदर्शन करने वाले प्रशंसकों के साथ सोशल मीडिया में सैलाब उमड़ पड़ा. सुपरस्टार के विश्वभर में मौजूद प्रशंसकों को ध्यान में रखते हुए, महेश बाबू की आने वाली ड्रामा फिल्म 'भारत एएन नेनू' को दुनिया भर के 45 देशों में रिलीज किया जाएगा.
 
राजनीतिक नाटक में महेश बाबू आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री की भूमिका निभा रहे है. 'भारत एएन नेनु' में एक युवा ग्रेजुएट की यात्रा का प्रदर्शन किया गया है जो अपने राज्य से युवाओं के अधिकारों के लिए लड़ते हुए नज़र आएगा. महेश बाबू के प्रशंसकों से मिल रही शानदार प्रतिक्रिया के साथ, फ़िल्म ने आज बड़े पर्दे पर दस्तक दे दी है.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mahesh Babu, Bharat Ane Nenu, South Indian Movies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com