विज्ञापन
This Article is From Nov 12, 2019

परेश रावल ने महाराष्ट्र में सत्ता के घमासान को लेकर किया ट्वीट, बोले- राजनैतिक दही हांडी का खेल...

महाराष्ट्र में जारी सत्ता के घमासान पर मशहूर एक्टर और लोकसभा सांसद रह चुके परेश रावल (Paresh Rawal) ने ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने इस घमासान को राजनैतिक दही-हांडी का खेल बताया है.

परेश रावल ने महाराष्ट्र में सत्ता के घमासान को लेकर किया ट्वीट, बोले- राजनैतिक दही हांडी का खेल...
परेश रावल (Paresh Rawal) ने महाराष्ट्र (Mahrashtra) में जारी घमासान को लेकर किया ट्वीट
  • महाराष्ट्र में जारी सत्ता से जुड़े घमासान पर परेश रावल ने किया ट्वीट
  • एक्टर ने महाराष्ट्र में जारी कवायद को बताया राजनैतिक दही-हांडी
  • परेश रावल का ट्वीट सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
नई दिल्ली:

महाराष्ट्र (Maharashtra Government Formation) में इस बार किसकी सरकार बनेगी, इसे लेकर अभी तक स्थिति साफ नहीं हुई है. इस सत्ता के घमासान में शिवसेना (Shiv Sena), कांग्रेस (Congress) और एनसीपी (NCP) से मिलने वाले समर्थन पर निर्भर है. महाराष्ट्र में जारी इस घमासान को लेकर केवल राजनैतिक दुनिया के दिग्गज ही नहीं, बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी खुलकर अपनी राय पेश कर रहे हैं. हाल ही में इस मुद्दे को लेकर बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और लोकसभा सांसद रह चुके परेश रावल (Paresh Rawal) ने ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने इस घमासान को राजनैतिक दही-हांडी का खेल बताया है. परेश रावल का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

रामजन्म भूमि पर फैसले के दिन शत्रुघ्न सिन्हा से मिले थे हार्दिक पटेल, एक्टर ने ट्वीट कर कहा- क्या पक रहा है...

महाराष्ट्र (Maharashtra Government Formation) में सरकार बनने को लेकर परेश रावल (Paresh Rawal) का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इतना ही नहीं, लोग इस पर जमकर अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं. महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए जारी कवायद पर अपनी राय पेश करते हुए परेश रावल ने कहा, 'महाराष्ट्र में एक जबरदस्त राजनैतिक दही-हांडी का खेल चल रहा है. चलो देखते हैं कि कौन हांडी फोड़ता है और नंबर ले जाता है.' परेश रावल का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर सबका खूब ध्यान खींच रहा है. 

कपिल शर्मा पर फिदा हुई यह एक्ट्रेस तो कॉमेडी किंग ने बाकी कलाकारों को दिखाया बाहर का रास्ता

बता दें कि परेश रावल (Paresh Rawal) से पहले बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर अशोक पंडित ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय पेश की थी. अशोक पंडित ने ट्वीट करते हुए कहा, 'यह पक्का है कि कांग्रेस (Congress) और एनसीपी (NCP) महाराष्ट्र में सीएम की पोस्ट की मांग कर रही होंगी.' बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Election) मे बीजेपी को 105, शिवसेना को 56, एनसीपी को 54 और कांग्रेस को 44 सीटें मिली हैं. बीजेपी और शिवसेना ने मिलकर बहुमत का 145 का आंकड़ा पार कर लिया था. लेकिन शिवसेना (Shiv Sena) ने 50-50 फॉर्मूले की मांग रख दी जिसके मुताबिक ढाई-ढाई साल की सरकार चलाने का मॉडल था. 
 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra Assembly Election, Maharashtra Government, Paresh Rawal, Ncp, Congress, Bjp, Shiv Sena, Maharashtra Government Formation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com