महाभारत एक ऐसा सीरियल है जिसे देखने के लिए आज भी लोग उत्साहित नजर आते हैं. ये सीरियल उस वक्त से आ रहा है जब हर घर में टीवी भी नहीं हुआ करता था और लोग पड़ोसियों के घर बैठकर टकटकी लगाए घंटों महाभारत देखने का इंतजार करते थे. महाभारत की कहानी दिखाने वाले इस सीरियल को बीआर चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था. वैसे तो किसी न किसी वजह से महाभारत सीरियल का जिक्र होता ही रहता है, इस बीच शो से जुड़ा एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर आया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह निर्माता बीआर चोपड़ा शकुनि मामा की मौत पर आने वाले गाने को लेकर सलाह दे रहे हैं और सिंगर महेंद्र कपूर उसे गा रहे हैं.
I wonder why they didn't played this song sung by #MahendraKapoor ji after #Shakuni Mama's death scene.? @paintall Sir can you please tell whether this song was used or not in #Mahabharat ?
— Bhagyashree ????EF???? (@BhagyashreeKol) May 15, 2020
चालबाज की चल सकी, यहाँ ना कोई चाल.????@ImPuneetIssar @abhayrchopra
VC: @YouTubeIndia pic.twitter.com/JdYDJiU8o8
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
इस वीडियो में आप सीरियल के निर्देशक बीआर चोपड़ा और मशहूर सिंगर महेंद्र कपूर को देख सकते हैं. महेंद्र कपूर अपने साथियों के साथ बीआर चोपड़ा से एक गाने पर डिसकस कर रहे हैं. गाने के बोल हैं, 'चालबाज की चल सकी, यहां ना कोई चाल'...संगीतकार के कहने पर महेंद्र कपूर गाते हैं और फिर बीआर चोपड़ा उस पर अपनी राय दे रहे हैं.
बता दें कि मशहूर सीरियल महाभारत टीवी पर 1988 में रिलीज किया गया था. रामायण की तरह ये सीरियल भी घर घर में हिट हुआ था. सीरियल को बीआर चोपड़ा और उनके बेटे रवि चोपड़ा ने मिलकर डायरेक्ट किया था. सीरियल में नीतीश भारद्वाज ने भगवान कृष्ण की भूमिका निभाई थी और रूपा गांगुली द्रौपदी के किरदार में घर घर में जानी जाने लगी थी. इस सीरियल ने सफलता के कई रिकॉर्ड कायम किए थे. प्रवीण कुमार सोबती भीम बने थे और पंकज धीर ने कर्ण का किरदार निभाया था. गूफी पेंटल ने शकुनि और गजेंद्र चौहान ने युधिष्ठिर का किरदार निभाया था. वहीं पुनीत इस्सर ने इस सीरियल में दुर्य़ोधन का किरदार निभाकर काफी वाहवाही लूटी थी. शक्तिमान फेम मुकेश खन्ना ने इस सीरियल में भीष्म पितामह का रोल किया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं