विज्ञापन
This Article is From Jul 24, 2021

Madhuri Dixit Dance Video: माधुरी दीक्षित ने मधुबाला के सॉन्ग 'आइये मेहरबां' पर किया झूमकर डांस, देखें वीडियो

Madhuri Dixit Dance Video: माधुरी दीक्षित ने 'आइये मेहरबां' सॉन्ग पर डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

Madhuri Dixit Dance Video: माधुरी दीक्षित ने मधुबाला के सॉन्ग 'आइये मेहरबां' पर किया झूमकर डांस, देखें वीडियो
Madhuri Dixit Dance Video: माधुरी दीक्षित का डांस वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

धक-धक गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) अपनी अदाओं से लाखों लोगों का दिल चुरा लेती हैं. माधुरी की पॉपुलैरिटी भी जबरदस्त है. इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे जब भी अपनी कोई वीडियो और फोटो शेयर करती हैं, तो फैन्स उसे कितना पसंद करते होंगे. माधुरी दीक्षित द्वारा शेयर किए फोटो और वीडियो झट से सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं. इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit Dance Video) ने फैन्स के साथ एक और डांस वीडियो शेयर किया है. जिसमें माधुरी दीक्षित, मधुबाला के सॉन्ग 'आइये मेहरबां' पर झूमकर डांस करती नजर आ रही हैं.

'आइये मेहरबां' सॉन्ग पर किया डांस

माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit Instagram)  ने अपना ये डांस वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में माधुरी सुपरहिट अभिनेत्री मधुबाला के फेमस सॉन्ग 'आइये मेहरबां' पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं. वीडियो में माधुरी दीक्षित के एक्सप्रेशंस शानदार लग रहे हैं. इस डांस वीडियो में उन्होंने ब्लैक और व्हाइट कलर का खूबसूरत सा लेहंगा पहना हुआ है. वहीं उनके डांस के लोग आज भी दीवाने हैं. वीडियो के शेयर करते ही वो जमकर वायरल होने लगा. फैन्स उनके डांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

'डांस दीवाने 3' में आ रही हैं नजर

बता दें कि, माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) वीडियो पर अब तक 1.6 मिलियन व्यूज आ चुके है और लाखों लोग इसे लाइक कर चुके हैं. वहीं उनके काम की बात करें तो, वो इन दिनों 'डांस दीवाने 3' रियलिटी शो में बतौर जज नजर आ रही हैं. माधुरी दीक्षित को फिल्म 'कलंक' और 'टोटल धमाल' में आखरी बार देखा गया था.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhuri Dixit, Madhuri Dixit Actress, Madhuri Dixit Dance, Madhuri Dixit Video Viral, Madhuri Dixit Instagram, Madhuri Dixit Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com