विज्ञापन
This Article is From Jul 21, 2024

माधुरी दीक्षित बनीं पुष्पा-2 की श्रीवल्ली, सामी के मराठी वर्जन पर किया ऐसा डांस कि देखते रह गए फैन्स

माधुरी दीक्षित का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इसमें माधुरी पुष्पा-2 के एक मराठी वर्जन पर डांस करती दिख रही हैं.

माधुरी दीक्षित बनीं पुष्पा-2 की श्रीवल्ली, सामी के मराठी वर्जन पर किया ऐसा डांस कि देखते रह गए फैन्स
माधुरी बनीं पुष्पा की श्रीवल्ली
Instagram
नई दिल्ली:

एक तरफ पुष्पा-2 की रिलीज को लेकर अभ कुछ भी साफ नहीं है उधर फिल्म का गाना सामी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. हाल में माधुरी दीक्षित एक गाने पर डांस करती दिखीं. ये गाना सामी का मराठी वर्जन लग रहा था. क्योंकि इसकी शुरुआत बिल्कुल पुष्पा के सामी गाने की तरह होती है. इसके बाद जो शुरू होता है वह मराठी भाषा वर्जन लग रहा है. व्हाइट  टीशर्ट और ब्लू डेनिम में इस गाने पर डांस करतीं माधुरी काफी खूबसूरत लग रही हैं. माधुरी का लुक चाहे जैसा भी हो लेकिन उनक नजाकत का कोई जवाब नहीं.

ये वीडियो शेयर करते हुए माधुरी ने लिखा, वेन इन डाउट, डांस इट आउट. 51 मिनट पहले शेयर किए गए इस वीडियो को पचास हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. माधुरी का ये डांस देखकर उनके फैन्स बड़े खुश हो रहे हैं. एक ने लिखा, वाह मैम आप डांस करते हुए बड़ी ही खूबसूरत लगती हैं. आपका कोई मुकाबला नहीं. एक ने लिखा, माधुरी जी मुझे आपसे बेहद प्यार है. जब भी आपको देखती हूं दिल जोर से धड़कने लगता है. एक ने कमेंट किया, आप कमाल की डांसर हैं. एक ने लिखा, हमेशा की तरह नंबर-1.

वर्कफ्रंट पर अगर बात करें तो अभी कुछ समय पहले माधुरी दीक्षित साल 2020 में फेमगेम नाम की एक सीरीज में नजर आई थीं. इसके अलावा वो छोटे पर्दे पर डांस दीवाने नाम के शो से बतौर जज जुड़ी हैं. माधुरी पहले सीजन से अब तक इस शो के साथ हैं. साल 2023 में माधुरी ने पंचक नाम की एक फिल्म प्रोड्यूस की थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhuri Dixit, Madhuri Dixit Dance, Madhuri Dixit Dance On Pushpa 2 Song, Madhuri Dixit Doppelganger, Madhuri Dixit Look Alike
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com