विज्ञापन
This Article is From May 18, 2021

Madalsa Sharma ने साड़ी में किया ‘मनवा लागे’ गाने पर जबरदस्त डांस, ‘अनुपमा’ के समर ने यूं दिया साथ- देखें Video

मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) ने यह वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे शो ‘अनुपमा’ में समर का किरदार निभा रहे एक्टर पारस कलनावत (Paras Kalnawat) के साथ डांस कर रही हैं.

Madalsa Sharma ने साड़ी में किया ‘मनवा लागे’ गाने पर जबरदस्त डांस, ‘अनुपमा’ के समर ने यूं दिया साथ- देखें Video
मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) ने शेयर किया डांस वीडियो
  • मदालसा शर्मा ने शेयर किया डांस वीडियो
  • साड़ी में एक्ट्रेस ने किया जबरदस्त डांस
  • वीडियो में नजर आये एक्टर पारस कलनावत
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की बहू और अभिनेत्री मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) सोशल मीडिया में बहुत ही सक्रिय नजर आती हैं. सोशल मीडिया में मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) की लोकप्रियता में लगातार इजाफा होता जा रहा है. अक्सर वे अपने फोटोज और वीडियोज यहां शेयर करती रहती हैं, जिन्हें बड़ी संख्या में लोग पसंद करते हैं और इन पर प्रतिक्रिया भी देते हैं. अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से मदालसा ने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे शो ‘अनुपमा' में समर का किरदार निभा रहे एक्टर पारस कलनावत (Paras Kalnawat) के साथ नजर आ रही हैं.

मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma Dance) इस वीडियो में पीच कलर की प्लेन ब्लैक बॉर्डर वाली साड़ी और ब्लैक स्लीवलेस ब्लाउज में नजर आ रही हैं. वीडियो के बैकग्राउंड में शाहरुख खान की फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस' का गाना ‘मनवा लागे' चल रहा है. वीडियो में दोनों ही बड़े खूबसूरत तरीके से परफॉर्म कर रहे हैं. मदालसा ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, “मनवा लागे..सेट के सबसे क्यूटेस्ट लड़के के साथ”. मदालसा के फैन्स उनके इस वीडियो को खासा पसंद कर रहे हैं और अपनी जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने दोनों की इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, “2 क्यूटी एक ही फ्रेम में”.

गौरतलब है कि मशहूर टीवी सीरियल ‘अनुपमा' में काव्या की भूमिका निभाकर मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) ने काफी लोकप्रियता हासिल कर ली है. साथ ही अपने डांस के कारण भी सोशल मीडिया में वे अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती हैं. मदालसा शर्मा तेलुगु, कन्नड़ और बॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madalsa Sharma, Madalsa Sharma Dance, Madalsa Sharma Manwa Laage Dance, Madalsa Sharma Paras Kalnawat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com