वैलेंटाइन डे के मौके एकता कपूर ने 'लव सेक्स और धोखा' फिल्म के फैन्स के लिए एक खास तोहफा शेयर किया. एकता ने मोशन पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ये वैलेंटाइन डे नहीं आसान बस इतना समझ लीजिए, लव, सेक्स और धोखा का दरिया और डूब के जाना है. इस तड़कड़ी भड़कती शायरी के साथ एकता कपूर ने अनाउंस किया कि ये फिल्म 19 अप्रैल को रिलीज होने वाली है. एकता की इस आने वाली फिल्म के पोस्टर की बात करें तो इसमें एक असली हार्ट में कई सारे दिल, व्हाट्सऐप आइकन, लाइक आइकन दिख रहे हैं और ये दिल जोरों से धड़क रहा है.
दिबाकर बनर्जी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म का सॉलिड फैन बेस है. यही वजह कि मेकर्स ने इसकी दूसरी कड़ी के साथ आ रहे हैं. इससे पहले 'लव सेक्स और धोखा' साल 2010 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म को भी दिबाकर बनर्जी ने ही डायरेक्ट किया था. इसमें एक्टर राजकुमार राव, नेहा चौहान, अंशुमान झा और नुसरत भरुचा समेत कई स्टार्स थे जो आज ओटीटी पर एक्टिवली काम कर रहे हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
Yeh Valentine's Day nahin aasan, bas itna samajh lijiye, Love Sex Aur Dhokha ka dariya hai aur doob ke jaana hai!💔#LoveSexAurDhokha2 in cinemas 19th April. #ShobhaKapoor @DibakarBanerjee #Faara #VivekKoka @balajimotionpic@_CultMovies #DibakarBanerjeeProductions… pic.twitter.com/wCbnKYuACG
— Ektaa R Kapoor (@EktaaRKapoor) February 14, 2024
बता दें कि एकता कपूर और दिबाकर बनर्जी अपनी फिल्म के सीक्वल के लिए कास्टिंग करने के लिए बिग बॉस 16 के घर पहुंचे थे. यहां उन्होंने कंटेस्टेंट निमृत कौर अहलूवालिया को सीक्वल की लीड एक्ट्रेस के तौर पर साइन किया था. अब देखना होगा कि निमृत इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं भी या नहीं. अभी तक एकता कपूर ने स्टार कास्ट को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है. उम्मीद है कि Love Sex Aur Dhokha 2 फैन्स को निराश नहीं करेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं