विज्ञापन
This Article is From Feb 12, 2023

तौलिए में खड़ा ये छोटा बच्चा बड़ा होकर अब दिखता है ऐसा, इसके 'ढाई किलो' के हाथ ने कई बदमाशों को चटाई है धूल

स्टार किड्स की बचपन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती रहती हैं. ऐसी ही एक तस्वीर इन दोनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है, जो बॉलीवुड के सुपरहिट अभिनेता की है.

तौलिए में खड़ा ये छोटा बच्चा बड़ा होकर अब दिखता है ऐसा, इसके 'ढाई किलो' के हाथ ने कई बदमाशों को चटाई है धूल
तौलिए में खड़ा ये छोटा बच्चा बड़ा होकर अब दिखता है ऐसा
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के ऐसे कई स्टार किड्स हैं जो अब बड़े हो गए हैं. यह सितारे बड़े होकर अब अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों को जीत रहे हैं. बड़े होने के बाद भी इन स्टार किड्स की बचपन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती रहती हैं. ऐसी ही एक तस्वीर इन दोनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है, जो बॉलीवुड के सुपरहिट अभिनेता की है. यह अभिनेता कोई और नहीं बल्कि सनी देओल हैं. फिल्म में सनी देओल अपने अलग धाड़क अंदाज के लिए जाने जाते हैं. 

इन दिनों सोशल मीडिया पर उनकी एक बचपन की तस्वीर जमकर वायरल हो रही है. जिसमें वह तौलिये में नजर आ रहे हैं. सनी देओल की यह ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर है. तस्वीर में वह एक बाथरूम में खड़े दिखाई दे रहे हैं. सनी देओल की इस तस्वीर को कुछ सालों पहले उनके पिता धर्मेंद्र ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है. धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले कलाकारों में से एक हैं. उन्होंने बेटे सनी देओल की तस्वीर को शेयर कर लाड़ जताया था. 

धर्मेंद्र ने अपने ट्वीट में लिखा था, 'मेरा सबसे भोला बेटा, मैं इसकी बिना तौलिये की तस्वीर खींचना चाहता था. बेचारा सनी कह रहा था नहीं पापा नहीं... दोस्तों इसका भोलापन मुझे आज भी दुखी कर देता है. बेटा मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं.'  बात करें सनी देओल के वर्कफ्रंट की तो वह बहुत जल्द फिल्म गदर 2 लेकर आने वाले हैं. उनकी यह फिल्म साल 2001 में आई गदर का सीक्वल है. इन दिनों सनी देओल अभिनेत्री अमीषा पटेल के साथ फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Celeb Photo Challenge, Sunny Deol Movies, Sunny Deol Childhood Photos, Sunny Deol Then And Now, Sunny Deol Actor, Sunny Deol All Movies, Sunny Deol Sister, Sunny Deol And Bobby Deol
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com