Alia Bhatt Unseen Photo: बॉलीवुड में कई स्टार्स आते हैं. लेकिन कुछ की कहानी सच में ऐसी होती है जिसे फॉलो करने का मन करता है. उनका स्ट्रगल बताता है कि अगर ठान लो तो कुछ भी कर गुजरना नामुमकिन नहीं. ये कहानी और ये तस्वीर भी ऐसी ही एक एक्ट्रेस की है. जिसकी ये गोलू मोलू सी तस्वीर देखकर आप कहेंगे कि ये क्या हीरोइन बनेगी. बेशक उसके साथ एक डायरेक्टर पिता का सपोर्ट था. लेकिन खुद से लड़ना, खुद को ट्रांसफर्म करना आसान नहीं होता. पर इस अदाकारा ने वो कर दिखाया और आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार है. जिसकी एक्टिंग, फिटनेस और चार्म सब कुछ दर्शकों के दिलों पर राज करता है.
चबी लुक से फिट एंड फेब स्टार तक
हम बात कर रहे हैं आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की आज भले ही वो बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस हैं. लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उनका वजन करीब 67 किलो था. स्टूडेंट ऑफ द ईयर के लिए जब उन्हें चुना गया. तो कंडीशन साफ थी फिट होना पड़ेगा. आलिया ने भी ठान लिया था कि अब पीछे नहीं हटना. स्ट्रिक्ट डाइट, रोजाना वर्कआउट और फुल डेडिकेशन के साथ उन्होंने करीब 16 किलो वजन कम कर लिया. इस फोटो में दिख रही दो लड़कियों का सिंपल और नैचुरल अंदाज उसी दौर की याद दिलाता है. जब सब कुछ बहुत नॉर्मल था. न ग्लैमर, न स्टारडम. लेकिन यहीं से शुरू हुआ वो सफर जिसने आलिया को पूरी तरह बदल दिया. आलिया की यादगार फिल्मों में डियर जिंदगी, गंगूबाई, गली बॉय, उड़ता पंजाब, राजी जैसी कई फिल्में शामिल हैं. राजी फिल्म में वो भारत की एक जासूस के रोल में नजर आई थीं जो कि पाकिस्तानी परिवार की बहू बनकर भारत के लिए खबरें पहुंचाती है. इस फिल्म में असली मां-बेटी की कहानी दिखाई गई थी. ये फिल्म आज ही के दिन यानी कि 11 मई को 2018 में रिलीज हुई थी.
-
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | Marco Rubio से मुंबई में मुलाकात पर घिरे S Jaishankar, विपक्ष को दिया जवाब -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: Semiconductor Mission पर एस जयशंकर क्या कुछ बोले? -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह

हिट फिल्में, पावरफुल एक्टिंग और पर्सनल लाइफ
डेब्यू के बाद आलिया ने सिर्फ क्यूट इमेज तक खुद को सीमित नहीं रखा. हाईवे, राजी, उड़ता पंजाब और डियर जिंदगी जैसी फिल्मों से उन्होंने दिखा दिया कि वो सिर्फ ग्लैमरस फेस नहीं, बल्कि सीरियस एक्टर भी हैं. आज आलिया इंडस्ट्री की सबसे हिट और भरोसेमंद एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं. उनकी पर्सनल लाइफ भी हमेशा चर्चा में रहती है. खासकर रणबीर कपूर के साथ उनकी शादी ने खूब सुर्खियां बटोरीं. और राहा की मम्मी बन कर वो फिर लाइमलाइट में आईं. डिलिवरी के बाद उन्होंने जिस तेजी से खुद को फिर फिट और परफेक्ट बनाया वो भी काबिले तारीफ रहा.
यह भी पढ़ें: 61 साल पहले आई वो फिल्म जिसे देखते-देखते समय भूल गए प्रधानमंत्री, 10 मिनट के लिए आए और आखिर तक नहीं छोड़ पाए कुर्सी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं