विज्ञापन

61 साल पहले आई वो फिल्म जिसे देखते-देखते समय भूल गए प्रधानमंत्री, 10 मिनट के लिए आए और आखिर तक नहीं छोड़ पाए कुर्सी

1965 में आई मनोज कुमार की ये फिल्म उनकी सबसे हिट फिल्मों में से एक थी. इस फिल्म से जुड़ा एक बेहद मशहूर किस्सा है, जब लाल बहादुर शास्त्री सिर्फ 10 मिनट के लिए फिल्म देखने आए थे और फिल्म खत्म होने तक अपनी सीट से उठ ही नहीं पाए.

61 साल पहले आई वो फिल्म जिसे देखते-देखते समय भूल गए प्रधानमंत्री, 10 मिनट के लिए आए और आखिर तक नहीं छोड़ पाए कुर्सी
वो फिल्म जिसे देखते हुए टाइम भूल गए लाल बहादुर शास्त्री
Social Media
नई दिल्ली:

शहीद भगत सिंह की जिंदगी पर बॉलीवुड में अब तक कई फिल्में बनीं, हालांकि हर फिल्म दर्शकों के दिलों तक पहुंचने में कामयाब नहीं हो पाई, लेकिन इन तमाम फिल्मों में से एक फिल्म एक ऐसी थी जिसे देखने खुद उस दौर के प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री गए थे. इस फिल्म का नाम है ‘शहीद' जिसे एस.एस शर्मा ने डायरेक्ट किया था और मनोज कुमार ने फिल्म में लीड रोल निभाया था. फिल्म आज से 61 साल पहले यानी 1965 में रिलीज हई थी. फिल्म से जुड़ी यूं तो तमाम रोमांचक बाते हैं, लेकिन सबसे मशहूर किस्सा प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री से जुड़ा है. क्या वो किस्सा हम बताते हैं.

फिल्म देखते-देखते टाइम भूल गए थे लाल बहादुर शास्त्री

तो हुआ यूं था कि रिलीज से पहले दिल्ली में फिल्म का प्रीमियर रखा गया जिसमें कुछ खास लोगों के साथ-साथ तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी आमंत्रित किया गया. शास्त्री जी फिल्म देखने आने के लिए मान गए, लेकिन उन्होंने कहा कि वो सिर्फ 10 मिनट के लिए आ पाएंगे. लेकिन फिल्म शुरू होने के बाद प्रधानमंत्री उसमें ऐसे खो गए कि उन्हें वक्त का अंदाजा ही नहीं हुआ और उन्होंने पूरी फिल्म देख डाली. मनोज कुमार को ऑपरेटर से कहना पड़ा कि वह फिल्म को इंटरवल के लिए भी ना रोके.

Latest and Breaking News on NDTV

फिल्म ने जीते कई अवॉर्ड्स

1965 में रिलीज हुई 'शहीद', भगत सिंह पर बनी सबसे सफल और असरदार फिल्मों की लिस्ट में आज भी सबसे ऊपर मानी जाती है. सालों बाद भी इस फिल्म के गाने 'ऐ वतन ऐ वतन', 'सरफरोशी की तमन्ना' और 'मेरा रंग दे बसंती चोला' अक्सर देशभक्ति से जुड़े किसी भी समारोह में सुनाई दे ही जाते हैं. मनोज कुमार ने इस फिल्म में भगत सिंह का रोल निभाया था. इस फिल्म ने 3 नेशनल अवॉर्ड जीते थे. भगत सिंह की मां को भी अवॉर्ड लेने के लिए दिल्ली बुलाया गया था. इस फिल्म की कामयाबी ने ही मनोज कुमार को 'भारत कुमार' के तौर पर भी पहचान दिलाई है

यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी से पहले की अनदेखी तस्वीरें, चुलबुली जया और संजीदा से बिग बी

लेखक के बारे में
img
उर्वशी नौटियाल
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shaheed Movie, Lal Bahadur Shastri, Shaheed, Shaheed Cast
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com