विज्ञापन
This Article is From Aug 08, 2020

Kriti Sanon बेफिक्र अंदाज में 'बॉयफ्रेंड बना ले' सॉन्ग पर डांस करती आईं नजर, Video ने इंटरनेट पर मचा दी धूम

एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) का हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में कृति बेफिक्रे अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं.

Kriti Sanon बेफिक्र अंदाज में 'बॉयफ्रेंड बना ले' सॉन्ग पर डांस करती आईं नजर, Video ने इंटरनेट पर मचा दी धूम
कृति सेनन (Kriti Sanon) का डांस वीडियो हुआ वायरल
  • कृति सेनन का वीडियो हुआ वायरल
  • ब्रेफिक्रे अंदाज में डांस करती नजर आईं एक्ट्रेस
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेस में से हैं. वह अपनी तस्वीरें या वीडियो नियमित अंतराल पर फैन्स के साथ शेयर करती रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस का एक और वीडियो इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. दरअसल, इस वीडियो में कृति अर्जुन कपूर और इलियाना डिक्रूज के सुपरहिट सॉन्ग 'बॉयफ्रेंड बना ले (Boyfriend Bana Le Song)' गाने पर बेफिक्रे अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं. वीडियो में कृति मस्ती में डांस कर रही हैं. वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि मानों उन्हें किसी की कोई फिक्र नहीं है. 


कृति सेनन (Kriti Sanon) के इस वीडियो को फिल्मी ज्ञान वीडियोज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर साझा किया है. एक्ट्रेस का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वहीं, इस वीडियो में कृति सेनन ग्रे कलर के सेडिड आउटफिट में नजर आ रही हैं, जो उन पर खूब फब रही है.


कृति सेनन (Kriti Sanon) आखिरी बार फिल्म 'हाउसफुल 4' और 'पानीपत' में नजर आई थीं. एक्ट्रेस 'हाउसफुल 4' में जहां अक्षय कुमार के साथ अहम भूमिका निभाती दिखाई दी थीं तो वहीं 'पानीपत' में वह अर्जुन कपूर के साथ लीड रोल में नजर आई थीं. इससे इतर हाल ही एक्ट्रेस की एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें वह बेबी बंप के साथ नजर आ रही थीं. कृति की यह फोटो उनकी अपकमिंग फिल्म 'मिमी' की शूटिंग के दौरान की थी. 'मिमी' के लिए एक्ट्रेस ने करीब 15 किलोग्राम वजन बढ़ाया है. आगामी फिल्म 'बच्चन पांडे' में अभिनेत्री कृति सेनन बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी. यह फिल्म साल 2020 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kriti Sanon, Kriti Sanon Video, Kriti Sanon Video Viral, Kriti Sanon Instagram, Kriti Sanon Dance On Boyfriend Bana Le Song, Boyfriend Bana Le Song Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com