विज्ञापन
This Article is From Apr 27, 2023

'किसी का भाई किसी की जान' देखने के बाद लोगों ने बताया कैसी है सलमान खान की फिल्म, पढ़ें पब्लिक रिव्यू

सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है. इस फिल्म का सिनेप्रेमी काफी वक्त से इंतजार कर रहे थे. फिल्म का पहला शो देखने के बाद अब कई लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म किसी का भाई किसी की जान का रिव्यू कर रहे हैं.

'किसी का भाई किसी की जान' देखने के बाद लोगों ने बताया कैसी है सलमान खान की फिल्म, पढ़ें पब्लिक रिव्यू
पढ़ें 'किसी का भाई किसी की जान' का पब्लिक रिव्यू
नई दिल्ली:

सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है. इस फिल्म का सिनेप्रेमी काफी वक्त से इंतजार कर रहे थे. फिल्म का पहला शो देखने के बाद अब कई लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म किसी का भाई किसी की जान का रिव्यू कर रहे हैं. कई लोगों ने फिल्म को लेकर मिला-जुला रिव्यू दिया है. किसी ने सलमान खान की फिल्म को मनोरंजक बताया तो वहीं बहुत से फैंस फिल्म को देखने के बाद काफी निराश नजर आ रहे हैं. 

एक फैन ने अपने ट्वीट में लिखा, 'बर्दास्त से बाहर, निराशाजनक, पूरी तरह के कॉपी-पेस्ट.' दूसरे ने लिखा, 'फर्स्ट हाफ जुड़ी हुई और मनोरंजक है. जिसमें मैंने प्यार किया का तड़का है जो काफी मनोरंजन करता है.' यहां देखें सलमान खान की फिल्म को लेकर पब्लिक रिव्यू-

गौरतलब है कि फिल्म किसी का भाई किसी की जान को दुनियाभर में 5700 से ज्यादा स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज किया जा रहा है. ऐसे में कई ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि भाईजान की फिल्म अपने पहले दिन 15 से 18 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है. कुछ ट्रेड एनालिस्ट्स ने कहा है कि सलमान खान की फैन फॉलोइंग के हिसाब से उनकी फिल्म का पहले दिन का यह कलेक्शन कम हो सकता है, लेकिन ईद यानी शनिवार और रविवार को फिल्म किसी का भाई किसी की जान का कलेक्शन अपने अपने पहले दिन की तुलना में अच्छा होगा. हालांकि यह अभी सिर्फ अनुमानित आंकड़े हैं. 

आपको बता दें कि फिल्म किसी का भाई किसी की जान में सलमान खान के अलावा  पूजा हेगड़े, भूमिका चावला, राघव जुयाल, जगपति बाबू, शहनाज गिल, पलक तिवारी, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, और विनाली भटनागर मुख्य भूमिका में हैं. बीते दिनों फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था. जिसे सलमान खान के फैंस ने खूब पसंद किया था. 

पामेला चोपड़ा के निधन के बाद अमिताभ बच्चन, अभिषेक-ऐश्वर्या आदित्य चोपड़ा के घर पहुंचे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Review, Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Public Review, Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan First Review, Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Memes, Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office Prediction
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com