सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. भाईजान फिल्म का जमकर प्रमोशन भी कर रहे हैं. हर ओर सुर्खियों में भाईजान और उनकी फिल्म की टीम के सदस्य हैं. सलमान खान जब भी ईद पर किसी फिल्म को लेकर आते हैं तो फैन्स का उसे जमकर प्यार मिलता है. हालांकि कुछ समय से भाईजान बॉक्स ऑफिस पर कोई सोलो और जोरदार फिल्म लेकर नहीं आ सके हैं. ऐसे में इस बार भाईजान के सारे शेड्स फैन्स को 'किसी का भाई किसी की जान' में देखने को मिलेंगे. फिल्म को लेकर बड़ी उम्मीदें भी हैं.
किसी का भाई किसी की जान का फर्स्ट डे कलेक्शन
फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट अतुल मोहन का किसी का भाई किसी की जान को लेकर कहना है, 'फिल्म से अच्छे नंबर आएंगे. पहले दिन फिल्म 15-20 करोड़ रुपये कमा सकती है. इसके बाद फिल्म 25-30 करोड़ ला सकती है. फिल्म को लगभग 4,000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा रहा है. फिल्म पूरी तरह से सलमान खान के फैन्स और मास के लिए बनाई गई है. फैमिली एंटरटेनर है. इसका म्यूजिक अच्छा. एक्शन है. किसी का भाई किसी की जान को मसाला फिल्म बनाने वाली हर सामग्री इसमें मौजूद है.'
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
क्या तोड़ पाएगी पठान का रिकॉर्ड
यह पूछे जाने पर कि क्या किसी का भाई किसी की जान पठान जैसी कामयाबी बॉक्स ऑफिस पर हासिल कर सकेगी तो अतुल मोहन ने कहा, 'पठान का माहौल अलग था. इस तरह की फिल्म 10-20 साल में एक आध आती हैं.'
कितना है 'किसी का भाई किसी की जान' का बजट
सलमान खान, वेंकटेश, पूजा हेगड़े और शहनाज गिल की फिल्म किसी का भाई किसी की जान का बजट लगभघ 80 करोड़ रुपये बताया जाता है. इस तरह भाईजान के लिए बजट निकालना कोई दिक्कत नहीं होगी. लेकिन फिल्म के लिए रिव्यू और वर्ड ऑफ माउथ बहुत मायने रखेंगे.
'वीरम' का रीमेक है 'किसी का भाई किसी की जान'
सलमान खान की फिल्म को साउथ की सुपरहिट फिल्म वीरम का रीमेक बताया जा रहा है. साउथ फिल्म में अजीत कुमार लीड रोल में थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं