विज्ञापन
This Article is From Apr 22, 2023

'किसी का भाई किसी की जान' ने इस शख्स का किया ऐसा हाल, सलमान खान की फिल्म देखते हुए खानी पड़ी 3 सिर दर्द की गोली

सलमान खान के एक फैन का वीडियो सामने आया है, जिसने सिर दर्द की गोली खा-खाकर फिल्म किसी का भाई किसी की जान को देखा है.

'किसी का भाई किसी की जान' ने इस शख्स का किया ऐसा हाल, सलमान खान की फिल्म देखते हुए खानी पड़ी 3 सिर दर्द की गोली
'किसी का भाई किसी की जान' ने इस शख्स का किया ऐसा हाल
नई दिल्ली:

सलमान खान के बहुत से फैंस उनकी बहुचर्चित फिल्म किसी का भाई किसी की जान का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखा. अभिनेता के फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर लगातार बज बना हुआ था. फिल्म किसी का भाई किसी की जान देखने के बाद बहुत से लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. किसी ने फिल्म को अच्छा बताया है तो किसी के लिए सलमान खान की फिल्म बर्दाश्त से बाहर हो गई है. इस बीच सलमान खान के एक फैन का वीडियो सामने आया है, जिसने सिर दर्द की गोली खा-खाकर फिल्म किसी का भाई किसी की जान को देखा है. 

एक सोशल मीडिया पर यूजर ने ट्वीट पर अपना एक फनी वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वह शख्स बता रहा है कि उनसे ऑटो बेचकर 50 लोगों को फिल्म किसी का भाई किसी की जान दिखाई. फिल्म देखने के बाद वह लगातार सिर दर्द की गोली खा रहा है. वीडियो में शख्स सलमान खान की फिल्म के बारे में बात करता हुआ कहता है, 'मैंने सलमान खान की फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देख लिया है. स्टोरी तो पता नहीं क्या है क्योंकि नींद आ गई थी. हम सलमान खान के बहुत बड़े फैन है. इसलिए हम उन्हें देखते-देखते सो गए.'

वीडियो में शख्स आगे कहता है, 'पूरी पिक्चर नींद में देखा. बहुत अच्छा लगा. बीच-बीच में सिर दर्द करने लगा था. इसलिए हम अपने साथ सिर दर्द की गोली रख हुए थे. 10 गोली लेकर गए थे, तीन खा लिए हर आधे-आधे घंटे में. लेकिन सलमान भाई की मूवी थी फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखनी थी. सलमान खान की फिल्म खुद भी देखेंगे और दूसरे को भी दिखाएंगे. सिर दर्द की गोली का हम पूरा पैकेट लेकर आए हैं. जो जो फिल्म देखने आए हैं. हम उन्हें बांट रहे हैं.'

शख्स ने कहा, 'सलमान खान की फिल्म सिर दर्द नहीं लेकिन मेरा खर्चा बहुत हो गया है. क्योंकि 50 आदमी को हम अकेले दिखाई मूवी. बहुत बड़े फैन हैं तो सबको दिखाते गए. मेरे तीन ऑटो चलते हैं. फिल्म के लिए एक ऑटो गिरवी रख दिए. सोचे पैसा आएगा पूरा सलमान भाई के घर जाएगा. चाहे कुछ हो जाए मूवी जरूर देंगे.' सोशल मीडिया पर यह फनी वीडियो वायरल हो रहा है. 

पामेला चोपड़ा के निधन के बाद अमिताभ बच्चन, अभिषेक-ऐश्वर्या आदित्य चोपड़ा के घर पहुंचे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Review, Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Public Review, Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan First Review, Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Memes, Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office Prediction
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com