विज्ञापन
This Article is From Apr 24, 2023

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan BO Collection Day 2: क्या वीकेंड पर 50 करोड़ पार होगी 'किसी का भाई किसी की जान'? ईद पर की है इतनी कमाई

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office Collection Day 2: पहले दिन की कमाई के बाद खबरें थीं कि फिल्म 17 या 18 करोड़ की कमाई करेगी. लेकिन दूसरे दिन की कमाई का आंकड़ा देखकर ट्रोलर्स को ही नहीं फैंस को भी झटका लगने वाला है.

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan BO Collection Day 2: क्या वीकेंड पर 50 करोड़ पार होगी 'किसी का भाई किसी की जान'? ईद पर की है इतनी कमाई
किसी का भाई किसी की जान ने दूसरे दिन की इतनी कमाई
नई दिल्ली:

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office Collection Day 2: सलमान खान चार साल बाद अपनी लीड रोल वाली फिल्म किसी का भाई किसी की जान लेकर लौटे हैं. जहां प्रमोशन में फिल्म की कास्ट ने फैंस का दिल जीता है तो वहीं मल्टी स्टारर होने के नाते फैमिली फिल्म ने दर्शकों का ध्यान खींचा है. हालांकि पहले दिन की बॉक्स ऑफिस कमाई भाईजान स्टारर फिल्म के लिए कुछ खास नहीं थी. लेकिन दूसरे दिन फिल्म ने डबल कमाई करके लोगों की बोलती बंद कर दी है. आइए आपको बताते हैं पूरी खबर...

पहले दिन भले ही वीक डे होने के कारण किसी का भाई किसी की जान बॉक्स ऑफिस पर मनचाही कमाई ना कर पाई हो. लेकिन दूसरे दिन फिल्म ने पहले दिन की मुकाबले बड़ा खाता खोला है. वहीं उम्मीद है कि वीकेंड पर ही फिल्म 50 करोड़ की कमाई पार कर लेगी. कोई मोई डॉट कॉम की मानें तो, फिल्म ने दूसरे दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर लगभग 24-26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. जबकि दो दिन की कमाई मिलाकर फिल्म ने 39.81-41.81 करोड़ की कमाई कर ली है. 

बता दें, सलमान खान की मल्टी स्टारर एक्शन और फैमिली एंटरटेनर फिल्म किसी का भाई किसी की जान के गाने पहले ही ट्रोलिंग का शिकार हो चुके हैं. वहीं पहले दिन आंकड़ा देखने के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म की काफी खिल्ली उड़ी थी. हालांकि दूसरे दिन की कमाई के बाद फिल्म के हिट होने की बात कही जा रही है. फिल्म की बात करें तो फरहाद सामजी द्वारा डायरेक्टिड फिल्म में सलमान खान के अलावा पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, वेंकटेश,जस्सी गिल,विजेंदर सिंह,  शहनाज़ गिल, राघव जुयाल, पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम जैसे सितारे नजर आ रहे हैं. 

किसी का भाई किसी की जान: मूवी रिव्यू

लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan, Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan  collection, Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office Collection, Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan  day 2 Collection, Salman Khan, Box Office Collection, Salman Khan Film, Bollywood News In Hindi, Bollywood News, Ndtv Khabar, Ndtv News In Hindi, Ndtv Hindi,  
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com