विज्ञापन
This Article is From Dec 31, 2020

एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश के कंधे पर आ बैठा कबूतर, फिर यूं हाथ में दाना लेकर खिलाती आईं नजर- देखें Video

कीर्ति सुरेश (Keerthy Suresh) का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उनके कंधे पर कबूतर बैठा दिखाई दे रहा है तो वहीं एक्ट्रेस भी उसे हाथों में दाना लेकर खिलाती हुई नजर आ रही हैं.

एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश के कंधे पर आ बैठा कबूतर, फिर यूं हाथ में दाना लेकर खिलाती आईं नजर- देखें Video
कीर्ति सुरेश (Keerthy Suresh) ने कबूतर को खिलाए दाने
  • कीर्ति सुरेश के कंधे पर बैठ गया कबूतर
  • हाथ में दाना लिये कबूतर को खिलाती आईं नजर
  • कीर्ति सुरेश का वीडियो खूब हो रहा है वायरल
नई दिल्ली:

साउथ की मशहूर एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश (Keerthy Suresh) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. अपने काम के लिए कीर्ति सुरेश नेशनल अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं. इसके अलावा वह अपने अंदाज के लिए भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बनी रहती हैं. हाल ही में साउथ की सुपरस्टार कीर्ति सुरेश का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उनके कंधे पर कबूतर बैठा दिखाई दे रहा है तो वहीं एक्ट्रेस भी उसे हाथों में दाना लेकर खिलाती हुई नजर आ रही हैं. कीर्ति सुरेश ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक पांच लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है.

कीर्ति सुरेश (Keerthy Suresh) वीडियो में पर्पल ड्रेस में नजर आ रही हैं. उनके वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक्ट्रेस के कंधे पर कबूत आकर बैठ गया, जिसे एक्ट्रेस हाथ में दाने लेकर खिलाती हुई दिखाई दे रही हैं. एक्ट्रेस के इस वीडियो को लेकर फैंस भी उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं. इसके अलावा कबूतरों के साथ कीर्ति सुरेश ने और भी कई वीडियो और फोटो शेयर किये. एक्ट्रेस की एक तस्वीर में उनके कंधे, हाथ और सिर पर कुल पांच कबूतर बैठे हुए नजर आए. इसके अलावा एक वीडियो में कीर्ति सुरेश खूब सारे कबूतरों के बीच नजर आ रही हैं. 

कीर्ति सुरेश (Keerthy Suresh) ने अपनी एक्टिंग से तो सबका दिल जीता ही है, साथ ही उन्हें उनके ड्रेसिंग सेंस और फैशन के अंदाज को लेकर भी काफी जाना जाता है. फैशन डिजाइनर की पढ़ाई करने वाली कीर्ति सुरेश ने मलयालम फिल्म गीतांजलि से डेब्यू किया था जिसमें उन्होंने लीड रोल निभाया था. उनके इस किरदार को लोगों ने खूब पसंद भी किया था. इसके बाद कीर्ति ने वापस मुड़कर कभी नहीं देखा और वह दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की कर रही हैं. एक्ट्रेस को तेलुगू फिल्म सावित्री के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Keerthy Suresh, Keerthy Suresh Video, South Actress Keerthy Suresh Video, Keerthy Suresh With Pigeon, Keerthy Suresh Feed Pigeon Video Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com