एनडीटीवी का शो 'जय जवान' हमारे देश सेना को एक सलाम है जिसमें एक बॉलीवुड कलाकार जवानों के साथ कई दिन बिताते हैं. इस दौरान वो न केवल उनका जीवन जीते हैं बल्कि सेना जो हमारे लिए जो करती है उसका सम्मान भी करते हैं. इस स्वतंत्रता दिवस पर 'कबीर सिंह', 'शेरशाह' और 'भूल भुलैया 2' जैसी फिल्मों में अपने काम के लिए मशहूर कियारा आडवाणी अमृतसर के अटारी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों के साथ शामिल हुईं.
इस दौरान कियारा आडवाणी ने एनडीटीवी से खास बातचीत करते हुए अपने और पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के बारे में बताया. देश के जवानों ने कियारा के निजी जीवन को भी मनोरंजक ढंग से उजागर किया. कियारा से पूछा गया कि उन्होंने अपनी शादी के बाद पहली डिश कौन सी बनाई थी? उन्होंने जैसे ही सवाल को सुना तो वह हंसने लगीं. इसके बाद उन्होंने पूरी ईमानदारी के साथ जवाब दिया. कियारा ने कहा है कि कुछ समय तक वह केवल पानी उबालने में ही कामयाब रहीं. सवाल पूछने वाली महिला जवान को उसकी ईमानदारी पसंद आई.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लेकिन कियारा ने बताया है कि उनके पति सिद्धार्थ मल्होत्रा को खाना बनाना बहुत पसंद है. कियारा ने बताया कि सिद्धार्थ खासतौर पर ब्रेड बनाने में माहिर हैं. इस जोड़े ने इसी साल 7 फरवरी को शादी की थी. उनकी शादी की तस्वीरें भारत में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली इंस्टाग्राम पोस्ट हैं. उन्होंने 'शेरशाह' में सिद्धार्थ के साथ स्क्रीन स्पेस साझा किया जहां उनकी प्रेम कहानी शुरू हुई थी. 'शेरशाह' कारगिल युद्ध में शहीद हुए कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित फिल्म थी.
सनी देओल और Director अनिल शर्मा ने Gadar 2 की सक्सेस पर क्या कहा?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं