कहते हैं दुनिया में एक शक्ल के सात लोग होते हैं, लेकिन जब से सोशल मीडिया आया है, तब से लगता है कि सात नहीं बल्कि 700 हमशक्ल हो सकते हैं. स्टार्स के हमशक्ल की बात करें तो इसमें अजय देवगन ने बाजी मारी हुई है. सोशल मीडिया पर अजय देवगन के हर लुक के हमशक्ल की भरमार है. अमिताभ बच्चन से शाहरुख खान तक हर स्टार का हमशक्ल वायरल हो रहा है. अब तो नई-पुरानी एक्ट्रेस के भी डुप्लीकेट देखने को मिल रहे हैं. अब इस कड़ी में एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की हमशक्ल सामने आई है. कियारा आडवाणी की इस हमशक्ल को देखने के बाद आपकी आंखें भी धोखा खा जाएंगी.
कियारा या ईशा किसकी हमशक्ल है ये महिला? (Kiara Advani Doppelganger Video)
ड्रीम गर्ल नामक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कियारा आडवाणी की हमशक्ल का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कियारा की हमशक्ल ने व्हाइट सूट पहन हुआ है और 'जब से चाहा तुमको' गाने पर लिप सिंक कर रही हैं. कियारा की हमशक्ल खूबसूरती में कियारा से जरा भी कम नहीं लग रही हैं. इस वीडियो में इस महिला के साथ ईशा देओल और कियारा का फोटो लगा हुआ है और लोगों को यह महिला एक एंगल से ईशा और दूसरे एंगल से कियारा लग रही है, लेकिन ज्यादातर यूजर्स ने इस हमशक्ल को कियारा आडवाणी की ही तरह बताया है. इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में लोग क्या-क्या कमेंट पोस्ट कर रहे हैं आइए जानते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कियारा की हमशक्ल देख लोग कंफ्यूज (Kiara Advani Duplicate Video)
कियारा की हमशक्ल तो देख ज्यादातर लोग कंफ्यूज हो रहे हैं. कियारा की इस हमशक्ल महिला के वीडियो पर एक यूजर ने लिखा है, 'यह तो दोनों की मिक्स है'. दूसरा यूजर लिखता है, 'ये तो नेहा धूपिया भी लग रही है'. तीसरे यूजर ने लिखा है, 'यह आंखों से कियारा और हंसने पर ईशा देओल लग रही है'. चौथा यूजर लिखता है, 'यह तो मुझे हेमा मालिनी भी लग रही हैं'. अब लोग कियारा की इस हमशक्ल को देख ऐसे ही कंफ्यूज हो रहे हैं. इस वीडियो पर 3 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं