विज्ञापन

क्या वरुण धवन से डर कर केजीएफ एक्टर ने टाली टॉक्सिक की रिलीज, वरुण धवन का मैसेज तो कुछ ऐसा ही कहता है

सुपरस्टार और केजीएफ फेम यश की बहुप्रतीक्षित फ‍िल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' की रिलीज डेट एक बार फिर से टाल दी गई. इस फैसले के बाद अब वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की रिलीज डेट में बदलाव किया गया.

क्या वरुण धवन से डर कर केजीएफ एक्टर ने टाली टॉक्सिक की रिलीज, वरुण धवन का मैसेज तो कुछ ऐसा ही कहता है
क्या वरुण धवन से डर कर केजीएफ एक्टर ने टाली टॉक्सिक की रिलीज

सुपरस्टार और केजीएफ फेम यश की बहुप्रतीक्षित फ‍िल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' की रिलीज डेट एक बार फिर से टाल दी गई. इस फैसले के बाद अब वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' की रिलीज डेट में बदलाव किया गया. पहले यह फिल्म मई में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे फिर से उसकी पुरानी तय तारीख पर रिलीज करने का फैसला लिया गया है. दरअसल, पहले 'टॉक्सिक' को 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था. इसी वजह से 'है जवानी तो इश्क होना है' के निर्माताओं ने अपनी फिल्म की रिलीज पहले कर दी थी और इसे 22 मई को लाने का फैसला लिया था. 

ये भी पढ़ें: 45 साल की उम्र में एक्टिंग की शुरुआत करेंगी ऋषि कपूर की बेटी, कपिल शर्मा की फिल्म की बनी हीरोइन

'टॉक्सिक' की रिलीज आगे बढ़ी

माना जा रहा था कि दोनों फिल्मों की रिलीज एक-दूसरे के बेहद करीब होने से बॉक्स ऑफिस पर असर पड़ सकता है. लेकिन अब जब 'टॉक्सिक' की रिलीज आगे बढ़ा दी गई है, ऐसे में वरुण धवन की फिल्म को फिर से पुरानी रिलीज डेट 5 जून पर लाया गया है. फिल्म की नई रिलीज डेट सामने आने के बाद वरुण धवन ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने अपनी फिल्म के दो नए पोस्टर साझा किए. इन पोस्टरों में उनका अलग अंदाज दिखाई दे रहा है.

वरुण धवन ने जताई खुशी

पोस्ट साझा करते हुए वरुण धवन ने बताया कि उनकी फिल्म अब 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसके साथ ही उन्होंने यश और मैडॉक फिल्म्स का आभार जताया. वरुण ने कैप्शन में लिखा, 'है जवानी तो इश्क होना है' 5 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. यश और मैडॉक फिल्म्स का धन्यवाद जिन्होंने हमारी फिल्म की रिलीज डेट तय करने में मदद की. अब यह फिल्म अपनी तय तारीख पर ही रिलीज होगी. आईपीएल के बाद रिलीज होने वाली यह पहली फिल्म है.

अब बंदर से टक्कर

हालांकि रिलीज डेट बदलने के बाद अब 'है जवानी तो इश्क होना है' के सामने एक नई चुनौती खड़ी हो गई है. अब 5 जून को इसकी सीधी टक्कर बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' से होगी. इस फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है. बताया जा रहा है कि 'बंदर' को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी सराहना मिल चुकी है, जिसकी वजह से दर्शकों के बीच इसे लेकर उत्सुकता बढ़ गई है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai, Toxic, Varun Dhawan, Yash, KGF Actor Yash
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com