अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने बुधवार को ‘कौन बनेगा करोड़पति 11' (Kaun Banega Crorepati 11) के एपिसोड की शुरुआत गुजरात से आईं शाहिदा चंदन के साथ की. शाहिदा ने सहजता से अपने खेल की शुरुआत की. पांचवें सवाल के दौरान ही उन्हें अपनी पहली लाइफलाइन- ऑडियंस पॉल की आवश्यकता पड़ गई. शाहिदा चंदन ने खेल के अंतिम दौर में पहुंचने से पहले अपनी सभी लाइफलाइनों का इस्तेमाल कर लिया था. लेकिन उनके विवाहित जीवन की एक मर्मस्पर्शी कहानी ने वास्तव में शो के होस्ट को भावुक कर दिया.
बिग बी के कहने पर शाहिदा चंदन ने बताया कि वह अपने पति को डेट कर रही थीं. तभी एक एक्सीडेंट हुआ, जिसके बाद उनका कुछ वर्षों तक इलाज हुआ. लेकिन बाद में डॉक्टर ने कहा कि वे केवल 5 सालों तक ही चल पाएंगी, इसके बाद उन्हें ताउम्र बिस्तर पर ही रहना पड़ेगा.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
शाहिदा ने कहा कि उन्हें ‘अपने माता-पिता के लिए बोझ बनकर रहने' या ‘एक बहुत अच्छी शादी-शुदा ज़िंदगी नहीं जीने के बीच' का विकल्प चुनना था. उनके पति ने उन्हें शादी के लिए प्रोत्साहित किया. उनके पति ने कहा कि अगर उन्हें किसी से शादी करनी है, तो वह शाहिदा होंगी. शाहिदा को पति के विश्वास से साहस मिला, जिससे शादी के बाद उन्हें आगे के इलाज के लिए हिम्मत मिली. शाहिदा ने कहा, मेरा रिकवर होना, जो कभी असंभव था, मेरे लिए एक ‘चमत्कारी' अनुभव रहा, क्योंकि मैं अंततः ठीक हो गई और अब एक स्वस्थ जीवन जी रही हूं.
शो में शाहिदा चंदन ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने माता-पिता की मर्जी के खिलाफ शादी की. जिसके बाद उनके माता-पिता ने उनसे सभी संबंध तोड़ दिए. यह सुनकर, अमिताभ बच्चन ने नेशनल टेलीविजन पर अनुरोध किया कि शाहिदा के माता-पिता उनसे संपर्क कर लें.
शाहिदा चंदन ने 12.5 लाख रुपए जीते.
‘कौन बनेगा करोड़पति 11' के बुधवार के एपिसोड से निम्न सवाल पूछे गए-
#1 इनमें से किस फरिश्ते के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने पैंगर मोहम्मद को पवित्र कुरान बताई थी?
#2 वर्तमान में कौनसा एकमात्र राज्य है जहां महिला मुख्यमंत्री हैं?
#3 भक्ति गीत 'वैष्णव जन तो तेने कहिन' मूल रूप से किस भाषा में रची गई थी?
#4 इनमें से किस खेल में भारत ने अभी तक कोई ओलंपिक पदक नहीं जीता है?
#5 चंद्रयान 2 मिशन ने चंद्रमा के किस भाग पर उतरने का प्रयास किया था?
#6 किस हस्ती ने प्रिंसटन में अपने घर में आइज़क न्यूटन, माइकल फैराडे और जैम्स मैक्सवेल जैसे ‘भौतिकविदों' के साथ गांधीजी की तस्वीर लगा रखी थी?
इसके बाद, अमिताभ बच्चन ने शो में हॉटसीट पर डॉ. आशु सेठी का स्वागत किया, जिनके साथ वह आज के एपिसोड में खेलना जारी रखेंगे.
खबरी गर्ल से पाएं लेटेस्ट बॉलीवुड अपडेट्स...
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं