बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif Top 5 Video) ने अपने स्टाइल और अपनी फिल्मों के जरिए लोगों के दिलों में जगह बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. जल्द ही कैटरीना कैफ फिल्म फोन भूत और सूर्यवंशी में नजर आने वाली हैं. कैटरीना कैफ यूं तो अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. लेकिन लॉकडाउन के दौरान कैटरीना कैफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आईं. लॉकडाउन के दौरान उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुए थे. लॉकडाउन (Katrina Kaif Lockdown Video) के दौरान वायरल वीडियो में कहीं कैटरीना कैफ बर्तन धोते तो कहीं झाड़ू लगाते हुए दिखाई दीं.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
अपनी एक वीडियो में कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) झाड़ू लगाती हुई दिखाई दे रही हैं. खास बात तो यह है कि उनके इस वीडियो को अभी तक 94 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो में नजर आ रहा है कि झाड़ू लगाते-लगाते कैटरीना कैफ कुछ देर बाद झाड़ू से गेम भी खेलने लगती हैं. इसके अलावा अपने एक वीडियो में एक्ट्रेस बर्तन धोती हुई दिखाई दे रही हैं. इतना ही नहीं, वीडियो के जरिए कैटरीना कैफ ने लोगों को पानी बचाने के तरीके के बारे में भी बताया. उनके इस वीडियो को भी 83 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है.
कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने लॉकडाउन के दौरान कुकिंग वीडियो भी शेयर किये थे. एक वीडियो में एक्ट्रेस अपनी बहन इसाबेला के साथ डोसा बनाती हुई नजर आ रही थीं. वीडियो में दोनों बहनें साथ में खूब मस्ती करते हुए भी नजर आए. इससे इतर एक वीडियो में कैटरीना कैफ सब्जियां काटते हुए भी दिखाई दीं. इन सभी वीडियो में कैटरीना कैफ का सादगी भरा अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा था. उनके इस वीडियो को लेकर फैंस ने भी खूब कमेंट किया था. कुकिंग और घर की सफाई के अलावा कैटरीना कैफ अपने एक वीडियो में वर्कआउट करती हुई और लोगों को वर्कआउट करने के तरीके के बारे में भी बताती हुई दिखाई दीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं