विज्ञापन
This Article is From Jun 08, 2018

ये किसका बर्थडे मना रहीं जाह्नवी कपूर और कैटरीना कैफ, वायरल हो रहा Video

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और जल्द ही डेब्यू करने वाली श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर पहली बार सोशल मीडिया पर एक साथ देखे गये.

ये किसका बर्थडे मना रहीं जाह्नवी कपूर और कैटरीना कैफ, वायरल हो रहा Video
जाह्नवी कपूर को केक खिलाते हुए कैटरीना कैफ
  • कैटरीना और जाह्नवी का आया वीडियो
  • सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
  • जिम इंस्ट्रक्टर का मनाया बर्थडे
नई दिल्ली: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और जल्द ही डेब्यू करने वाली श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर पहली बार सोशल मीडिया पर एक साथ देखे गये. मुंबई की फेमस लेडी फिटनेस इंस्ट्रक्टर यास्मिन कराचीवाला के जिम में दोनों ही स्टार्स एक्सरसाइज के लिए आती हैं. जिम में एक अन्य एक्सरसाइज इंस्ट्रक्टर निशरीन पूनावाला के बर्थडे के मौके पर कैटरीना ने जाह्ववी को केक खिलाया. निशरीन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, इसमें साफ देखा गया कि वर्कआउट सेशन के दौरान कैटरीना और यास्मिन ने जाह्नवी को बर्थडे केक ऑफर किया.

श्रीदेवी की बेटी ने कह दिया कुछ ऐसा, सुनकर टूट जाएगा उनके दीवानों का दिल; देखें Video

हमेशा फिटनेस पर ध्यान देने वाले कैटरीना ने गुरुवार को जिम स्टॉफ और जाह्नवी के साथ एक अच्छा समय बिताया. निशरीन पूनावाला ने जाह्नवी और कैटरीना दोनों को ही अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर टैग किया है. निशरीन ने लिखा, 'थैंक्यू यास्मिन कराचीवाला और मेरे बाकी साथियों को, जिन्होंने मेरा बर्थडे काफी स्पेशल बनाया.'
 

बता दें कि जाह्नवी कपूर और कैटरीना कैफ पिछले एक महीने से एक ही जिम में एक्सरसाइज के लिए जाती हैं. कुछ दिन पहले कैटरीना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में जाह्नवी की तस्वीर पोस्ट करते हुए यह लिखा था कि जिम में एक नई रिसेप्शनिस्ट जाह्वनी आई है. फोटो में जाह्नवी फोन कॉल को रिसीव करते हुए देखा गया. 
 

निशरीन ने अपने इंस्टाग्राम पर जाह्नवी के साथ एक तस्वीर भी शेयर की थी, जिसमें जाह्नवी उनके कंधे पर चढ़ी हुई हैं. जाह्नवी इन दिनों अपनी डेब्यू फिल्म 'धड़क' की शूटिंग बिजी हैं, जो इसी साल रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर के सौतेले भाई ईशान खट्टर भी हैं.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Katrina Kaif, Janhvi Kapoor, Nishreen Poonawalla
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com