विज्ञापन
This Article is From Sep 20, 2017

कैटरीना कैफ ने चार महीने पहले किया था यह काम, आया चौंकाने वाला नतीजा

कैटरीना कैफ ने सोशल मीडिया पर दस्तक देते ही तूफान ला दिया और इंस्टाग्राम पर इस तरह अपना जलवा बिखेरा

कैटरीना कैफ ने चार महीने पहले किया था यह काम, आया चौंकाने वाला नतीजा
कैटरीना कैफ
  • सोशल मीडिया से दूर रहने में यकीन था कैटरीना का
  • इंस्टाग्राम पर मचा दी धूम
  • इतने हो गए हैं फॉलोअर्स
नई दिल्ली: बॉलीवुड के सितारों के लिए सोशल मीडिया प्रचार के लिए धारदार हथियार बन चुका है. सेलेब्रिटी न सिर्फ अपनी फिल्मों के प्रचार के लिए इसका इस्तेमाल कर रहे हैं बल्कि वे निजी बातें भी इस पर शेयर करते हैं. कुछ दिन पहले ही कैटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम जॉइन किया था, लेकिन थोड़े से समय में ही उनके फॉलोअर्स की संख्या 50 लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है. बेशक वे सोशल मीडिया से दूर रहने में यकीन करती हैं लेकिन उनकी शुरुआत जबरदस्त रही है.

Video: कैटरीना कैफ से खास बातचीत



कैटरीना कैफ पहले फेसबुक आई थीं और फिर इंस्टाग्राम पर. इंस्टाग्राम पर आने के चार महीने और सात दिन में ही, उनके फॉलोअर्स का आंकडा 50 लाख पर पहुंच गया है. आज के दौर की अन्य हीरोइनों की तुलना में इतने कम समय में इतने फॉलोअर्स अर्जित करने वाली कैटरीना कैफ इकलौती अभिनेत्री हैं. कैटरीना कैफ कहती हैं, “मुझे काफी मजा आ रहा है. मै अपने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के साथ अपने कुछ खास पलों को शेयर करती हूं. मेरे मन की बात साझा करने का यह मंच मुझे काफी अच्छा लगता है. मुझे जो पसंद है मै वो करती हूं.”

खेलें बॉलीवुड क्विजः फिल्‍में देखते तो हैं, लेकिन क्‍या आप हैं असली फिल्‍मी कीड़ा...?

सोशल मीडिया से शुरूआत में खुद को दूर रखना हीं पसंद करने वाली कैटरीना कैफ अब सोशल मीडिया पसंद करने लगी हैं. वे कहती हैं, “कुछ भी नया करना हो तो पहले मुझे थोड़ी झिझक महसूस होती है. लेकिन बाद में धीरे-धीरे मैं वह पसंद करने लगती हूं. इसलिए इंस्टाग्राम पर आने में मुझे समय लगा. लेकिन मुझे सब कहते थे  की मुझे यहां होनेवाली बातचीत पसंद आएगी. मुझे जो लोग पसंद हैं, उन्हें मैं फॉलो कर सकती हूं. फिर धीरे-धीरे मुझे इंस्टाग्राम पसंद आने लगा. मैं यहां पर मेरे विचार जाहिर कर सकती हूं या फिर कभी मैं उस दिन क्या कर रहीं हूं वह फोटो शेयर करतीं हूं. मुझे मेरे फॉलोअर्स के साथ इस तरीके से जुडना काफी पसंद है."

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...  
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Katrina Kaif
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com