बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने 1 जून को मई महीने की अपने यादें ताजा की और अपने फोन की गैलरी से कुछ प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं. इन तस्वीरों में कैटरीना कैफ की कई वेकेशन की तस्वीरें देखने को मिलीं जिनमें उनके करीबी, उनके पति विक्की कौशल और बेटे की एक झलक भी दिखी. बेटे का चेहरा तो कैटरीना ने नहीं दिखाया लेकिन एक किताब की तस्वीर शेयर की जिससे पता चलता है कि वह अपने बेटे क्या और कौनसी किताबें पढ़ाती हैं.
कैटरीना ने अपनी पोस्ट में एक साथ 16 तस्वीरें शेयर कीं. कहीं वो लहराते बालों के साथ नजर आ रही थीं तो कहीं विक्की कौशल को कैमरे में कैद करती दिख रही थीं. ये तस्वीरें शेयर करते हुए कैटरीना ने लिखा, मई तुम तो बहुत ही शानदार रहे. एक्ट्रेस ने बताया कि वो जिस भी जगह जाती हैं वहीं बेस्ट हॉट चॉकलेट की तलाश में रहती हैं. बताते हुए बड़ी खुशी हो रही है कि अपनी इस ट्रिप के दौरान भी मुझे बेस्ट हॉट चॉकलेट मिली और कॉफी भी बहुत ही स्वाद थी. एक तस्वीर को एक्सप्लेन करते हुए उन्होंने लिखा. हैप्पी फैमिली लेकिन मम्मा का हेयरस्टाइल थोड़ा अजीब है. इसके साथ ही पोस्ट के आखिर में एक गाने का स्क्रीन शॉट शेयर किया. इसे लेकर उन्होंने बताया कि ये गाना उनकी खुद की खोज थी.
वर्कफ्रंट पर क्या है अपडेट?
कैटरीना कैफ के फिल्मी फ्रंट पर नजर दौड़ाई जाए तो उन्हें आखिरी बार साल 2024 में विजय सेतुपति के साथ फिल्म मेरी क्रिसमस में देखा गया था. इसके बाद से कैटरीना ने किसी प्रोजेक्ट को लेकर कोई लेटेस्ट अपडेट नहीं हैं. उनके पति विक्की कौशल की बात करें तो उन्हें साल 2025 में छावा में देखा गया था. इसके बाद 2026 में उनकी लव एंड वॉर और महावतार रिलीज होने की खबरें हैं.
यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल का 'ऊंचा लंबा कद' रिलीज, देखकर बताएं 19 साल पुराना जादू चला या नहीं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं