विज्ञापन
This Article is From Jul 03, 2018

कैटरीना कैफ को 'शीला की जवानी' पर डांस का चढ़ा ऐसा शौक, गुरु रंधावा और मनीष पॉल ने मान ली हार- देखें Video

कैटरीना कैफ इन दिनों सलमान खान के साथ दुनिया भर के टूर पर निकली हुई हैं. कैटरीना सलमान के साथ कई देशों में जा रही हैं, और वहां अपना जलवा बिखेर रही हैं.

कैटरीना कैफ को 'शीला की जवानी' पर डांस का चढ़ा ऐसा शौक, गुरु रंधावा और मनीष पॉल ने मान ली हार- देखें Video
बॉलीवुड एक्टर कैटरीना कैफ और मनीष पॉल
  • 'शीला की जवानी' पर नाचीं कैटरीना कैफ
  • गुरु रंधावा और मनीष पॉल भी नहीं समझा सके
  • 'दबंग टूर' पर हैं कैटरीना कैफ
नई दिल्ली: कैटरीना कैफ इन दिनों सलमान खान के साथ दुनिया भर के टूर पर निकली हुई हैं. कैटरीना सलमान के साथ कई देशों में जा रही हैं, और वहां अपना जलवा बिखेर रही हैं. कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) सलमान खान के साथ छुट्टियां नहीं मना रही हैं बल्कि वे 'दबंग टूर' पर अमेरिका और कनाडा के दौरे पर हैं. सलमान खान और कैटरीना कैफ के दबंग टूर  जबरदस्त कामयाबी मिल रही है, सबसे खास यह कि इस टूर के मजेदार वीडियो सामने आ रहे हैं. बॉलीवुड एक्ट्रेस  कैटरीना कैफ, पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा और एंकर-एक्टर मनीष पॉल का एक बहुत ही मजेदार वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कैटरीना कैफ 'शीला की जवानी' सॉन्ग पर डांस करती नजर आ रही हैं.

'संजू' रणबीर कपूर और संजय दत्त ने मीडिया पर यूं उतारा गुस्सा, बोले- बाबा बोलता है बस हो गया...



परमीश वर्मा की हमले के बाद धमाकेदार वापसी, YouTube पर रिलीज होते ही वायरल हुआ उनका नया सॉन्ग

इस वीडियो में पहले कैटरीना कैफ और मनीष पॉल नजर आते हैं. मनीष पॉल कैटरीना कैफ को गुरु रंधावा का पंजाबी सॉन्ग 'तैनूं सूट सूट करदा' सुनाते हैं और फिर कैटरीना को इसे गाने के लिए कहते हैं. लेकिन कैटरीना कैफ 'शीला की जवानी' सॉन्ग गाने लगती हैं, और उस पर थिरकती भी हैं. फिर मनीष पॉल परेशान आ जाते हैं तो वो पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा को बुला लेते हैं. गुरु रंधावा भी उन्हें अपने पंजाबी गाने की लाइनें सुनाते हैं, लेकिन कैटरीना कैफ नहीं मानतीं और वो 'शीला की जवानी' पर फिर थिरकने लगती हैं. 

मल्लिका शेरावत ने खुद के साथ हुए दुर्व्यवहार का किया खुलासा, बोलीं- वो मुझे साड़ी पहनाना चाहता था...



साउथ के इस सुपरस्टार ने खुलेआम किया ऐलान, मेरी उम्र 25 है, और मैं अब भी वर्जिन हूं...

कैटरीना कैफ, गुरु रंधावा और मनीष पॉल का ये वीडियो वैंकूवर शो से पहले का है. इस वीडियो के जरिये उन्होंने ऑडियंस को अपने शो के लिए इनवाइट किया था. 'दबंग टूर' के तहत बॉलीवुड के सुपरस्टार्स ने पहली जुलाई को वैंकूवर में परफॉर्म किया था. वैसे भी सलमान खान और कैटरीना कैफ की परफॉर्मेंस खूब पसंद की जा रही हैं, फिर जैकलिन फर्नांडिस और डेजी शाह भी 'दबंग टूर' का हिस्सा हैं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
 
लेखक के बारे में
img
नरेंद्र सैनी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Katrina Kaif Sheila Ki Jawani, Katrina Kaif
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com