विज्ञापन

Eid 2026: किस एक्ट्रेस की बर्थडे पार्टी में भिड़े थे शाहरुख-सलमान, 5 साल बाद इस शख्स ने कराई ईद पर सुलह 

ईद की पार्टी सलमान खान और शाहरुख खान की सुलह की वजह बनी थी, जो कड़वाहट कैटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी से शुरु हुई थी.  

Eid 2026: किस एक्ट्रेस की बर्थडे पार्टी में भिड़े थे शाहरुख-सलमान, 5 साल बाद इस शख्स ने कराई ईद पर सुलह 
शाहरुख-सलमान खान की ईद पर हुई थी सुलह
नई दिल्ली:

कहते हैं कि मायानगरी मुंबई में सक्सेस से लेकर फ्लॉप फिल्मों का स्वाद चखने से लेकर दोस्ती और दुश्मनी तक कुछ भी परमानेंट नहीं होता है. पुराने दिनों को याद करें तो बॉलीवुड में एक जंग शुरू हुई थी कि फिल्म इंडस्ट्री दो खेमों में बंट गई थी. एक तरफ थे 'पठान' और दूसरी तरफ थे 'टाइगर'. साल 2008 की वो काली रात, जहां एक मामूली बहस ने दो सुपरस्टार्स के बीच 5 साल की लंबी खामोशी की दीवार खड़ी कर दी, हालांकि वक्त ने एक बार फिर पलटी मारी और दोनों एक्टर के बीच यह कड़वाहट वर्षों बाद ईद पर हुआ.  

कैटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी की हुई चर्चा

Latest and Breaking News on NDTV

साल 2008 में अभिनेत्री कैटरीना कैफ की जन्मदिन की पार्टी में कुछ ऐसा हुआ कि इंडस्ट्री के दो बड़े खान आपस में भिड़ गए. कहा जाता है कि बात हाथापाई तक आई, लेकिन कैटरीना और गौरी खान ने बात को संभाल लिया. दोनों खान के बीच हुए विवाद के पीछे की कई वजह बताई जाती हैं. कोई इस मामले को सलमान खान का कैटरीना कैफ के साथ कथित तौर पर किया गुस्सा मानता है, तो कोई दो बड़े स्टार्स के बीच ईगो की लड़ाई. माना यह भी जाता है कि सलमान खान का रियलिटी शो 'दस का दम' सुपर हिट था और अभिनेता को अहंकार हो गया था. इसी साल शाहरुख खान भी 'क्या आप पांचवी पास से तेज हैं' को होस्ट कर रहे थे, जो टीआरपी की रेस में पीछे था.

ये भी पढ़ें- शार्क टैंक इंडिया के 720 करोड़ जज का सबसे बड़ा पछतावा, हैंगओवर में शूट किया शो, बोले- ‘मैं सुबह 4 बजे तक शराब

सलमान खान ने कसे थे शाहरुख खान पर ताने

Latest and Breaking News on NDTV

कहा जाता है कि इस बात को लेकर भी मजाक में सलमान, शाहरुख खान ताने कसने लगे थे और धीरे-धीरे मजाकियां अंदाज से शुरू हुए किस्से, विवाद में बदल गए और कैटरीना के जन्मदिन पर दोनों के बीच अच्छी-खासी खींचतान हो गई थी. झगड़े के बाद दोनों ने साथ दिखना और काम करना तक बंद कर दिया था. आलम ये था कि अवॉर्ड फंक्शन में भी दोनों एक दूसरे को इग्नोर करने लगे थे. इंडस्ट्री दो खेमों में बंट गई और प्रोड्यूसर्स के बीच भी खींचतान और तनाव का माहौल था. माहौल ऐसा हो गया है कि प्रोड्यूसर्स के बीच डर था कि अगर वे शाहरुख के साथ काम करते हैं तो सलमान खान नाराज हो सकते हैं और सलमान के साथ काम करते हैं तो शाहरुख.

ईद की पार्टी में खत्म हुई 5 साल की जंग

Latest and Breaking News on NDTV

ऐसे में 5 साल बाद एनसीपी नेता बाबा सिद्दिकी की ईद पार्टी में ही दोनों की दुश्मनी का अंत हुआ था. सलमान और शाहरुख के बीच सुलह कराने के लिए बाबा सिद्दिकी और सलीम खान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. कहा जाता है साल 2013 में बाबा सिद्दिकी ने ईद पार्टी में जानबूझकर शाहरुख को सलीम खान के पास बैठा दिया था और दोनों के बीच बहुत सारी बातें हुई. जैसे ही सलमान वहां पहुंचे तो पिता के पास शाहरुख को देखकर दोस्ती की पहल की और दोनों के बीच पुरानी दुश्मनी का अंत हुआ. 

ये भी पढ़ें- धुरंधर 2 की बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई के बीच उजैर बलोच का पुराना वीडियो वायरल, कत्ल पर बोले- एक चींटी को भी नहीं

सलीम खान और शाहरुख खान का है पिता-बेटे का रिश्ता

Latest and Breaking News on NDTV

सलीम खान और शाहरुख खान दोनों के बीच पिता और बेटे जैसे रिश्ता है. शाहरुख सलीम खान की बहुत इज्जत करते हैं, क्योंकि उनके संघर्ष के दिनों ने लेखक ने उनकी बहुत मदद की थी और सिनेमा में कदम मजबूत करने में भी साथ दिया था. दुश्मनी खत्म हो जाने के बाद खुद सलमान ने कहा था कि झगड़ा बहुत बचकाना था और अब हमारी उम्र लड़ने की नहीं है. दोनों की दुश्मनी के अंत के साथ ही फैंस और इंडस्ट्री में खुशी का माहौल था, क्योंकि दो खेमों में बंटा बॉलीवुड एक हो चुका था. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com