विज्ञापन
This Article is From Dec 09, 2021

Katrina Kaif और Vicky Kaushal की मंडप में होगी अनोखी एंट्री, कांच की दीवार से बनाया गया है मंडप

Katrina Kaif Vicky Kaushal Wedding: सोर्स के मुताबिक कैटरीना और विक्की की अनोखी एंट्री होने वाली है. इस शादी में खाना, डेकोरेशन से लेकर दूल्हा-दुल्हन की एंट्री तक सब कुछ एकदम हटके होने वाला है.

Katrina Kaif और Vicky Kaushal की मंडप में होगी अनोखी एंट्री, कांच की दीवार से बनाया गया है मंडप
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की मंडप में होगी अनोखी एंट्री
नई दिल्ली:

विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की शादी के लिए अब उल्टी गिनती करना शुरू कर दें, अब से कुछ समय बाद दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे. बता दें कि दोनों की शादी सवाई माधोपुर जिले के चौथे बरवाड़ा कस्बे के बरवाड़ा फोर्ट के सिक्स सेंस रिजॉर्ट में होगी. यह एक शाही शादी है जहां खाना, डेकोरेशन से लेकर दूल्हा-दुल्हन की एंट्री तक सब कुछ एकदम हटके होने वाला है, ETimes की रिपोर्ट माने तो कैटरीना और विक्की की शादी का मंडप भी साधारण नहीं है. 

यह भी पढ़े- Katrina-Vicky Wedding: विक्की-कैटरीना की शादी का मेन्यू मुंह में ला देगा पानी, गिनती कम पड़ जाएगी पर डिश नहीं 
 

ऐसी होगी एंट्री 
सोर्स के मुताबिक कैटरीना ट्रेडिशन के हिसाह से एक बेहद खूबसूरत डोली में बैठ मंडप में प्रवेश करेंगी वहीं विक्की कौशल सफेद रंग के घोड़े पर सवार हुए नजर आएंगे. शादी का पूरा समारोह रिजॉट के अंदर रखा गया है बता दें कि शादी का मंडप कांच से बना कर तैयार किया गया है. वहीं हल्दी मेंहदी की बात करें तो ETimes की रिपोर्ट के अनुसार हल्दी में कुल 20 लोगों ने भाग लिया था वहीं मेंहदी में करीब 90 लोग मौजूद थे. बता दें कि यह फंक्शन पूल किनारे किया गया था. बता दें कि सोशल मीडिया पर दोनों के शादी का इनवटेशन कार्ड भी वायरल हो रहा है. 

यह भी पढ़े- कैटरीना कैफ और विक्की कौशल शादी के बाद मुंबई के सबसे लग्जीरियस होटल में करेंगे ग्रैंड रिसेप्शन

ये मेहमान आएं हैं शादी में 
आपको बता दें कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने दिवाली के मौके पर कबीर खान के घर पर ही सगाई कर ली थी. वहीं शादी अटेंड करने कबीर अपने परिवार के साथ आए हैं. बता दें कि शादी में राधिका मदान, मालविका मोहनन, नेहा धूपिया और अंगद बेदी शामिल हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vicky Kaushal, Vicky Kaushal Groom, Vicky Kaushal Katrina Kaif Wedding, Vicky Kaushal Katrina Entry
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com