विज्ञापन
This Article is From Oct 31, 2019

कार्तिक आर्यन ने कहा, अनन्या पांडेय के लिए जान भी हाजिर है, तभी एक्ट्रेस ने मांग ली मूंछों की बलि और फिर...

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के साथ 'नच बलिए 9' (Nach Baliye 9) के सेट पर यह वाकया हुआ. कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडेय (Ananya Pandey) की इस डिमांड से हैरान रह गए.

Also Read in
कार्तिक आर्यन ने कहा, अनन्या पांडेय के लिए जान भी हाजिर है, तभी एक्ट्रेस ने मांग ली मूंछों की बलि और फिर...
कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फोटो वायरल
  • कार्तिक आर्यन की फोटो वायरल
  • 'नच बलिए 9' के सेट पर कटवाईं अपनी मूंछें
  • अनन्या पांडेय की डिमांड पर कटवाईं मूंछें
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) अपनी अपकमिंग फिल्म 'पति, पत्नी और वो' (Pati Patni Aur Woh) के प्रमोशन में व्यस्त हैं. हाल ही में कार्तिक आर्यन अपनी को-स्टार अनन्या पांडेय (Ananya Panday) और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) के साथ 'नच बलिए 9' (Nach Baliye 9) के सेट पर पहुंचे. इस दौरान ऐसा वाकया हुआ कि कार्तिक आर्यन सरप्राइज रह गए और उन्हें अपनी मूंछों को सेव कराना पड़ा. इस शो की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं.

पेट को फट्टे पर टिका कर सो रहा था यह शख्स, बॉलीवुड एक्टर ने पोस्ट कर दी फोटो

hl18l18g

दरअसल, कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) से शो के होस्ट मनीष पॉल पूछते हैं कि वो बर्थडे गर्ल अनन्या पांडेय (Ananya Pandey) के लिए कौन सा गिफ्ट प्लान कर रहे हैं. इस सवाल के जवाब में कार्तिक आर्यन कहते हैं कि "जो मांगेगा वो ही दे देंगे. इनके लिए तो जान भी हाजिर है." फिर मौका देखकर अनन्या पांडेय उनसे मूंछो को सेव उनके लिए सेव करने के लिए कह देती हैं. कार्तिक आर्यन पहले सरप्राइज हो जाते हैं फिर बाद में उनके लिए अपनी मूछों को सेव करा देते हैं. 'नच बलिए 9' (Nach Baliye 9) के सेट की यह तस्वीर वायरल हो रही है.

पवन सिंह और अक्षरा सिंह का यूट्यूब पर कोहराम, 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया Video

84be33q8

फैन्स कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के इस तस्वीर पर खूब कमेंट कर रहे हैं. अगर वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन जल्द ही भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडेय (Ananya Pandey) के साथ फिल्म 'पति, पत्नी और वो' में नजर आने वाले हैं. ये फिल्म इसी साल 6 दिसंबर को रिलीज होगी. इसके अलावा कार्तिक आर्यन 'दोस्ताना 2' में नजर आएंगे. वहीं, अनीस बज्मी के निर्देशन में बन रही कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 2 (Bhool Bhulaiyaa 2)' को भूषण कुमार, मुराद खेतानी और कृष्णा कुमार प्रोड्यूस कर रहे हैं. ये फिल्म अगले साल 31 जुलाई 2020 को रिलीज होगी. इस हॉरर कॉमेडी फिल्म का लोगों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kartik Aaryan, Kartik Aaryan Shaves Moustsche, Ananya Pandey, Nach Baliye 9
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com