विज्ञापन
This Article is From Nov 20, 2020

करिश्मा कपूर ने शेयर किया थ्रोबैक Video, बैकग्राउंड में डांस करते दिखे शाहिद कपूर

करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) ने अपना पुराना डांस वीडियो शेयर किया है. वीडियो में शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) भी बैकग्राउंड डांसर के रूप में नजर आ रहे हैं.

करिश्मा कपूर ने शेयर किया थ्रोबैक Video, बैकग्राउंड में डांस करते दिखे शाहिद कपूर
करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) ने शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) अब फिल्मों में ज्यादा एक्टिव तो नहीं हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनका धमाल जारी है. एक्ट्रेस जब भी कोई पोस्ट फैन्स के बीच शेयर करती हैं वो वायरल हो जाता है. करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) ने अब एक पुराना वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो कई डांसरों के साथ डांस कर रही हैं. वीडियो की खास बात यह है कि इसमें शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) भी बैकग्राउंड डांसर के रूप में नजर आ रहे हैं. करिश्मा कपूर द्वारा शेयर किया गया वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

Mithun Chakraborty की बहू Madalsa ने मम्मी के साथ किया जबरदस्त डांस, Video ने मचा दी धूम

करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) का यह वीडियो क्लिप उनकी सुपरहिट फिल्म 'दिल तो पागल है' से लिया गया है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि करिश्मा कपूर भरपूर एनर्जी के साथ धमाकेदार डांस रही हैं. साथ ही शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) सहति कई डांसर उनका साथ निभा रहे हैं. करिश्मा कपूर ने इस वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है, जिसे अभी तक 8 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. फैन्स करिश्मा कपूर के वीडियो पर खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं.

शहनाज गिल के पंजाबी सॉन्ग Yeah Baby का जबरदस्त धमाल, Video 19 करोड़ के पार

करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) ने 1991 में फिल्म 'प्रेम कैदी' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने कई फिल्मों में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए बॉलीवुड में खूब नाम कमाया. एक्ट्रेस ने ऑल्ट बालाजी की सीरीज मेंटलहुड के जरिए डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी डेब्यू किया है. वहीं,  शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'जर्सी' में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में शाहिद कपूर एक क्रिकेटर के तौर पर नजर आएंगे. फिल्म में शाहिद कपूर के साथ उनके पिता पंकज कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karisma Kapoor, Karisma Kapoor Video, Shahid Kapoor, Karisma Kapoor And Shahid Kapoor, Shahid Kapoor As Background Dancer, Karishma Kapoor, Karishma Kapoor Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com