विज्ञापन
This Article is From Jul 11, 2020

करीना कपूर जिम में अपनी बेस्ट फ्रेंड संग वर्कआउट करती आईं नजर, थ्रोबैक Video हुआ वायरल

एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में करीना अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) संग जिम में वर्कआउट करती नजर आ रही हैं.

करीना कपूर जिम में अपनी बेस्ट फ्रेंड संग वर्कआउट करती आईं नजर, थ्रोबैक Video हुआ वायरल
करीना कपूर (Kaeena Kapoor) का वीडियो हुआ वायरल
  • करीना कपूर का वीडियो हुआ वायरल
  • एक्ट्रेस का वर्कआउट वीडियो हुआ वायरल
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) अपने स्टाइल के लिए खूब जानी जाती हैं. एक्ट्रेस फिटनेस के मामले में भी हमेशा आगे रहती हैं. इस बात का अंदाजा उनके एक वायरल वीडियो से लगाया जा सकता है. वीडियो मं एक्ट्रेस करीना कपूर अपनी बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) के साथ वर्कआउट करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो को वूम्प्ला के इंस्टाग्राम एकाउंट पर  शेयर किया गया है. करीना कपूर (Kareena Kapoor Video) और अमृता अरोड़ा इस वीडियो में डंबल के साथ वर्कआउट कर रही हैं. 


करीना कपूर (Kareena Kapoor) के इस वीडियो को लेकर फैंस उनकी खूब तारीफ भी कर रहे हैं. इस वीडियो में करीना कपूर जहां व्हाइट कलर के टॉप में नजर आ रही हैं, तो वहीं अमृता अरोड़ा ब्लैक कलर के आउटफिट में दिखाई दे रही हैं. करीना और अमृता (Amrita Arora) के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

 बता दें कि करीना कपूर (Kareena Kapoor) की फैन फॉलोइंग इस हद तक है कि इंस्टाग्राम पर आते ही उनके फॉलोअर्स की संख्या लाखों में हो गई. एक्ट्रेस अकसर अपने फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर भी साझा करती हैं. वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना कपूर जल्द ही आमिर खान के साथ उनकी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाली हैं. आमिर के साथ उनकी यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली है. इसके अलावा हाल ही में एक्ट्रेस 'अंग्रेजी मीडियम' में भी नजर आई थीं, जहां उन्होंने मशहूर एक्टर इरफान खान के साथ अहम भूमिका अदा की थी. 


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kareena Kapoor, Kareena Kapoor Video, Kareena Kapoor Video Viral, Kareena Kapoor Instagram, Kareena Kapoor Photo, Kareena Kapoor Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com