विज्ञापन
This Article is From Sep 11, 2021

करीना कपूर और करिश्मा कपूर की थ्रोबैक फोटो आई सामने, सैफ अली खान ने खींची Photo

करीना कपूर और करिश्मा कपूर शानदार बॉन्डिंग शेयर करती हैं. दोनों बहनों की आए दिन चिल करते हुए तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं.

करीना कपूर और करिश्मा कपूर की थ्रोबैक फोटो आई सामने, सैफ अली खान ने खींची Photo
करीना कपूर और करिश्मा कपूर
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की दो मशहूर अभिनेत्रियां करीना कपूर और करिश्मा कपूर शानदार बॉन्डिंग शेयर करती हैं. दोनों बहनों की आए दिन चिल करते हुए तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं. अब फिर से करिश्मा कपूर ने फिर करीना कपूर संग एक थ्रोबैक फोटो को शेयर किया है, जिसमें दोनों काफी शांत माहौल में बैठी हुईं है. उनके इस फोटो को करीना कपूर के पति और बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान ने खींची हैं. तस्वीर को शेयर कर करिश्मा ने ये कहा कि बहनें सबसे अच्छी होती हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा है: थैंक्यू सैफू इस बेहतरीन मेमोरी के लिए. इसे लगाने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकती. लव इट."

करीना कपूर संग अपनी फोटो को शेयर कर करिश्मा कपूर ने कई हैशटैग जैसे 'फैमिली', 'शानदार पल', 'बहनें सबसे अच्छी होती हैं' का प्रयोग किया. फोटो के पोस्ट होते ही करिश्मा के फ्रेंड्स और फैमिली ने इस पर रिएक्ट करना शुरू कर दिया है. रणवीर सिंह ने कॉमेंट बॉक्स में लिखा, 'लव.' वहीं, सैफ अली खान की बहन सबा ने लिखा,  'सुंदर महिलाएं.' करीना की बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ ने कॉमेंट किया, 'स्टनिंग.' करीना कपूर और करिश्मा कपूर ने कई मौकों पर ये साबित किया है कि उनकी जोड़ी बेहतरीन है.

करीना कपूर ने नेशनल सिस्टर डे पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें दोनों बहनें केक और शानदार फूड्स को इंज्वॉय करती दिखी थीं. करिश्मा ने हाल ही में एक और तस्वीर शेयर की थी, जिसमें करीना उनके बालों को संवारती नजर आई थीं. करीना कपूर जल्द ही आमिर खान संग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आएंगी. वहीं, करिश्मा कपूर ने पिछले साल 'मेंटलहुल' वेब सीरीज से अपना डिडिटल डेब्यू किया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kareena Kapoor, Kareena Kapoor Khan, Karisma Kapoor, Saif Ali Khan, Kareena Kapoor Throwback Photo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com