विज्ञापन
This Article is From Jun 29, 2022

सैफ और करीना दोस्तों के साथ दे रहे थे फोटो के लिए पोज, कैमरा देखते ही तैमूर को आया गुस्सा तो किया ये काम

सैफ अली खान और करीना कपूर खान इन दिनों अपने बच्चों और अन्य फैमिली मेंबर्स के साथ लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं. कपल मस्ती के साथ छुट्टियों का भरपूर आनंद उठा रहा है. करीना कपूर ने खूबसूरत तस्वीरें इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं.

सैफ और करीना दोस्तों के साथ दे रहे थे फोटो के लिए पोज, कैमरा देखते ही तैमूर को आया गुस्सा तो किया ये काम
सैफ और करीना दोस्तों के साथ एंजॉय कर रहे हैं वेकेशन
नई दिल्ली:

सैफ अली खान और करीना कपूर खान इन दिनों अपने बच्चों और अन्य फैमिली मेंबर्स के साथ लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं. कपल मस्ती के साथ छुट्टियों का भरपूर आनंद उठा रहा है. करीना कपूर ने खूबसूरत तस्वीरें इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं. नए तस्वीरों बेबो जहां फोटो के लिए पोज देती नजर आ रही हैं तो वहीं नन्हे नवाब  तैमूर अली खान कैमरे को देख कर शक्ल बना रहे हैं. उनके हाव भाव से ऐसा लग रहा है जैसे वह फोटो के लिए  पोज नहीं देना चाहते. 

वायरल हो रहे फोटो में सैफ तैमूर को गोद में लिए पोज देते नजर आ रहे हैं, जबकि अन्य सभी मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं. लेकिन फोटो में छोटा बच्चा उदासीन दिख रहा है. तस्वीरों में तैमूर कैमरे से दूर नजर आ रहे हैं और ऐसा लग रहा है कि वह फोटो खिंचवाने के मूड में नहीं हैं. एक फोटो में वह पापा की कॉफी में से कॉफी की चुस्की लेते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं इस शॉट में करीना कॉफी थामे एक फैन के साथ पोज देती नजर आ रही हैं. करीना और सैफ ने आउटिंग के लिए लुक कैजुअल रखा और स्पोर्टी दिखे.

पोस्ट पर फैंस ने कमेंट किया है, "ये टिम हमेशा इतना गुस्से में क्यों रहता हैं." हाल ही में परिवार ने लंदन में रॉलिंग स्टोन कॉन्सर्ट में शिरकत की और उसकी तस्वीरें वायरल हो गईं. कुछ दिनों पहले, जब वी मेट एक्ट्रेस ने लंदन में अपनी पसंदीदा कॉफी पीते हुए एक फोटो शेयर की. उन्होंने शेयर करते हुए लिखा कि उन्होंने दो साल तक इसका इंतजार किया है. तस्वीर को कैप्शन दिया गया था, "दो साल तक तुम्हारे लिए इंतजार किया बेबी # मेरी कॉफी."

बता दें कि करीना ने अपने ओटीटी डेब्यू प्रोजेक्ट के लिए एक शूटिंग शेड्यूल पूरा करने के बाद एक मिनी ब्रेक लिया, जो 'द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' पर आधारित है. वह आमिर खान के साथ अपनी आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा की रिलीज का भी इंतजार कर रही हैं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kareena Kapoor Saif Ali Khan London Vacation, Kareena Kapoor Son Taimur, Saif Ali Khan Son, Taimur Ali Khan Name, Taimur Ali Khan Age, Taimur Ali Khan And Kareena Kapoor Video, Taimur Ali Khan Photo Video, Taimur Ali Khan Viral Photo Video, Taimur Ali Khan News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
//added to preserve the height