विज्ञापन
This Article is From Feb 07, 2018

करीना कपूर ने जताई बायोपिक में काम करने की इच्छा, निभाना चाहती हैं गायत्री देवी का किरदार

करीना ने हाल ही में लैक्मे फैशन वीक के दौरान NDTV से ख़ास बातचीत में बायोपिक में काम करने की इच्छा जताई है.

करीना कपूर ने जताई बायोपिक में काम करने की इच्छा, निभाना चाहती हैं गायत्री देवी का किरदार
करीना कपूर ने जताई बायोपिक में काम करने की इच्छा
  • करीना ने बायोपिक में काम करने की इच्छा जताई
  • जयपुर की महारानी गायत्री देवी का किरदार निभाना चाहती हैं करीना
  • करीना वीरे दी वेडिंग फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं
मुंबई: बॉलीवुड में बायोपिक्स का दौर चल रहा है. सभी बड़े-छोटे सितारे इस सक्सेसफुल फॉर्मूले को बॉक्स ऑफिस पर आजमाना चाहते है. अभिनेत्रियों में कंगना रनोट फिल्म मणिकर्णिका में झांसी की रानी का किरदार निभा रही हैं. वहीं, श्रद्धा कपूर भारतीय बैडमिंटन स्टार सानिया नेहवाल की बायोपिक में नज़र आएंगी.  बायोपिक्स में काम करने वाली अभिनेत्रियों की इस फेहरिस्त में अब बॉलीवुड अभिनेत्री और छोटे नवाब सैफ अली खान की पत्नी बेगम करीना कपूर खान भी शामिल हो सकती हैं.

यह भी पढ़ें: रैम्प पर गॉर्जियस लुक में दिखीं करीना कपूर, कहा- अभी 2 दशक तक और काम करूंगी...

दरअसल, करीना ने हाल ही में लैक्मे फैशन वीक के दौरान NDTV से ख़ास बातचीत में बायोपिक में काम करने की इच्छा जताई है. करीना जयपुर की महारानी गायत्री देवी का किरदार निभाना चाहती हैं. गौरतलब है कि गायत्री देवी की ज़िंदगी बेहद रोमांचक रही है. लन्दन में जन्म से लेकर जयपुर की महारानी तक का उनका सफर फ़िल्मी पर्दे पर देखना बेहद दिलचस्प होगा. इस किरदार के लिए भला करीना कपूर खान से बेहतर कौन हो सकता है.

VIDEO: मेरे और सैफ की मिलीजुली छवि होगा बेटा तैमूर : करीना कपूर
फिलहाल, करीना वीरे दी वेडिंग फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो इसी साल जून में रिलीज़ होगी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kareena Kapoor, Biopic
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com