मार्शल आर्ट्स की दुनिया में अपनी खास पहचान रखने वाली मशहूर फिल्म फ्रेंचाइजी कराटे किड एक बार फिर दर्शकों के बीच धूम मचाने के लिए तैयार है. इसका नया संस्करण 'कराटे किड: लेजेंड्स' 30 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रहा है. हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर ने फैन्स को एक बार फिर से फिल्म को लेकर जोश में भर दिया है. जिसमें जैकी चैन और राल्फ मैकियो जैसे दिग्गज कलाकार प्रमुख किरदारों में नजर आएंगे. कराटे किड सीरीज की यह छठी फिल्म है, जो इस फ्रेंचाइज़ी के दो सबसे लोकप्रिय किरदारों- मिस्टर हान और डैनियल लारूसो को पहली बार एक साथ ला रही है.
'कराटे किड: लेजेंड्स' की कहानी ली फोंग (बेन वांग) नाम के युवा के इर्द-गिर्द घूमती है जो कूंग फू का दीवाना है और अपनी मां के साथ न्यूयॉर्क शहर में आता है. एक प्रतिष्ठित स्कूल में दाखिला लेने के बाद उसे नए दोस्तों का साथ मिलता है, लेकिन जल्द ही एक स्थानीय कराटे चैंपियन से उसका टकराव हो जाता है. खुद को बचाने और सम्मान हासिल करने के लिए ली एक बड़े कराटे मुकाबले में हिस्सा लेने का फैसला करता है. इस सफर में मिस्टर हान (जैकी चैन) और डैनियल लारूसो (राल्फ मैकियो) उसके मेंटर बनते हैं, जो उसे कुंग फू और कराटे की अनूठी शैलियों में प्रशिक्षित करते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
'कराटे किड: लेजेंड्स' में भरपूर एक्शन के साथ-साथ मिस्टर मियागी की विरासत को भी सम्मान दिया गया है. जोनाथन एंटविस्टल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जोशुआ जैक्सन, सैडी स्टैनली और मिंग-ना वेन जैसे सितारे भी हैं. सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया इसे 30 मई, 2025 को भारत में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज करेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं