विज्ञापन
This Article is From Jan 04, 2023

आकाश अंबानी ने धूमधाम से मनाया बेटे पृथ्वी का दूसरा बर्थडे, बॉलीवुड सेलेब्स हुए शामिल, लोग बोले- इतने पैसे होने के बाद भी....

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता का बेटा पृथ्वी दो साल का हो गया है, जिसके चलते बीते दिन जियो वर्ल्ड गार्डन में पार्टी का आयोजन किया गया था.

आकाश अंबानी ने धूमधाम से मनाया बेटे पृथ्वी का दूसरा बर्थडे, बॉलीवुड सेलेब्स हुए शामिल, लोग बोले- इतने पैसे होने के बाद भी....
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता ने बेटे का मनाया दूसरा बर्थडे
नई दिल्ली:

अंबानी फैमिली का हर सैलिब्रेशन बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है, जिसमें बॉलीवुड के सेलेब्स नजर आते हैं. हाल ही में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की सगाई में जहां शाहरुख खान से लेकर आलिया भट्ट जैसे बड़े सितारे पहुंचे तो वहीं अब बिजनेसमैन आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका मेहता के बेटे पृथ्वी अंबानी की बर्थडे पार्टी में भी सेलेब्स देखने को मिले. करण जौहर से लेकर क्रिकेटर कुणाल पांड्या अपनी फैमिली संग इस इवेंट का हिस्सा बनने पहुंचे, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

बेटे के बर्थडे में पहुंचे बड़ी हस्तियां

आकाश अंबानी और श्लोका मेहता का बेटा पृथ्वी दो साल का हो गया है, जिसके चलते बीते दिन जियो वर्ल्ड गार्डन में पार्टी का आयोजन किया गया था. इसमें बॉलीवुड फिल्म निर्माता करण जौहर अपने जुड़वां बच्चे यश और रूही जौहर के साथ पहुंचे.

इसके अलावा क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या और उनकी फैमिली भी इस सेलिब्रेशन का हिस्सा बनने पहुंची. इसमें हार्दिक पांड्या की वाइफ नतासा स्टेनकोविक और उनका बेटा अगस्त्य और क्रुणाल पांड्या, उनकी वाइफ पंखुरी शर्मा और उनके बेटे कविर दिखे. इतना ही नहीं फिल्ममेकर अयान मुखर्जी भी इस पार्टी का हिस्सा बने.  

अंबानी फैमिली की हो रही तारीफ

बर्थडे बैश विंटर वंडरलैंड की थीम पर बेस था, जिसके चलते बेहद सुंदर सजावट की गई थी. इतना ही नहीं कड़ी सुरक्षा के बीच पैपराजी भी इस इवेंट को कवर करती नजर आई.

वहीं आकाश अंबानी और श्लोका ने भी अपने बेटे के साथ कैमरे को पोज दिए. वहीं बिजनेसमैन की फैमिली का सिंपल लुक देखकर लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं.

ltu0l8uo

एक यूजर ने कमेंट में लिखा, इतने पैसे होने के बाद भी इतना सिंपल गुड. तो दूसरे यूजर ने लिखा, इनलोग की एक चीज़ बहुत अच्छी है, इतनी शोहरत और नाम होने क बाद भी पूरा परिवार बहुत विनम्र है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akash Ambani, Akash Ambani Son, Prithvi Ambani, Shloka Mehta, Karan Johar, Karan Johar Kids, Ambani Family, Prithvi Ambani Birthday Party, Krunal Pandya, Krunal Pandya Family, Ayan Mukerji
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com