विज्ञापन
This Article is From Dec 14, 2021

करीना कपूर के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद करण जौहर की पार्टी में शामिल लोगों का हुआ टेस्ट : रिपोर्ट

करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा 8 दिसंबर को करण जौहर के घर रखी गई डिनर पार्टी में शामिल हुई थी. इस पार्टी में कई सारे लोग मौजूद थे.

इस पार्टी में डिज़ाइनर सीमा खान भी मौजूद थीं और वो भी कोरोना से संक्रमित पाई गई हैं
नई दिल्ली:

Kareena Kapoor Corona Positive: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर (Kareena Kapoor Corona) और अमृता अरोड़ा के कोरोना संक्रमित होने के बाद उनके संपर्क में आए सभी लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा 8 दिसंबर को करण जौहर के घर रखी गई डिनर पार्टी में शामिल हुई थी. इस पार्टी में कई सारे लोग मौजूद थे और अब सभी का कोरोना टेस्ट किया गया है. जानकारी के अनुसार बीएमसी ने करण जौहर की इमारत को सैनिटाइजर करने का आदेश दिया है. साथ में ही पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों का कोविड परीक्षण किया गया है. 

ये भी पढ़ें- करीना कपूर ने कोरोना संक्रमित होने पर शेयर की पोस्ट, खुद को लेकर दी यह जानकारी

इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए सहायक नगर आयुक्त सुरेश काकानी ने कहा कि, "कुछ लोग संक्रमित हुए हैं. हमने संपर्क ट्रेसिंग की है और 15 से अधिक लोगों का परीक्षण किया गया है. कोरोना टेस्ट के नतीजे बुधवार तक आने वाले हैं. 

बता दें, इस पार्टी में डिज़ाइनर सीमा खान भी मौजूद थीं और वो भी कोरोना से संक्रमित पाई गई हैं. वहीं बीएमसी ने अभिनेत्री करीना कपूर की बिल्डिंग और अमृता अरोड़ा की बिल्डिंग में टेस्टिंग शुरू कर दी है और बिल्डिंग में रहने वाले लोगों का भी कोविड टेस्ट किया जा रहा है. 

सोमवार को करीना कपूर ने कोरोना होने की पुष्टि की थी और एक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी थी.

करीना ने लिखा था कि 'मेरा कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया है. सभी मेडिकल प्रोटोकॉल के साथ ही मैंने तुरंत ही खुद को आइसोलेट कर लिया है. मैं उन सब लोगों से टेस्ट करवाने का अनुरोध करती हूं जो मेरे संपर्क में आए हैं. मेरा परिवार और स्टाफ दोनों ही डबल वैक्सीनेटेड हैं. उनमें अभी कोई लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं. शुक्र हैं कि मैं सही हूं और जल्द ही पूरी तरह ठीक हो जाऊंगी.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kareena Kapoor Corona Positive, Kareena Kapoor, Karan Johar, Dinner Party
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com