कपिल शर्मा की मोस्ट अेवेटड फिल्म ज़्विगाटो को लेकर उनके फैन्स कब से बेकरार है, लेकिन अब उनकी इस बेताबी को कम करते हुए फिल्म के मेकर्स ने जारी किया है ज़्विगाटो का शानदार ट्रेलर. अप्लॉज एंटरटेनमेंट और नंदिता दास इनिशिएटिव्स द्वारा निर्मित ये फिल्म आपको एक इमोशनल रोलरकोस्टर राइड पर ले जाने का वादा करती है. फिल्म एक एक्स-फ़ैक्टरी फ़्लोर मैनेजर की कहानी दर्शाती है, जो महामारी के दौरान अपनी नौकरी खोने के बाद एक फूड डिलीवरी राइडर बन जाता है और फिर उसकी जिंदगी रेटिंग और इंसेंटिव्स के बीच नेविगेट करती है. इस बीच उसकी होम मेकर पत्नी नए काम के अवसरों की खोज करते हुए उसकी एक बड़ी सपोर्ट सिस्टम बनती है.
ज़्विगाटो, दिलों को छू लेने वाली एक ऐसी कहानी है जो लचीलेपन, उम्मीद और कभी न टूटने वाली ह्यूमन स्पिरिट को दर्शाती है. फिल्म उन लोगों के संघर्षों को कैप्चर करती जिनका रोजमर्जा की जिंदगी में वो सामना करते है, जिन्हें अक्सर अनदेखा कर दिया जाता है. लेकिन मुश्किल भरे इस सफर में छोटे छोटे प्यार भरे और हंसी के पल भी है जिसकी वजह से कहानी देखने लायक है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कपिल शर्मा स्टारर ये फिल्म 17 मार्च को रिलीज होगी और अगर आप भी अपने फेवरेट कॉमेडियन कम एक्टर कपिल शर्मा को एक बिलकुल नए अवतार में देखना चाहते है, तो थिएटर्स में इसे देखने के लिए तैयार रहिए. नंदिता दास द्वारा निर्देशित और लिखि इस फिल्म में कपिल शर्मा के अलावा शाहाना गोस्वामी भी मुख्य भूमिका में हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं