बॉलीवुड के 'सिंघम' अजय देवगन आज 2 अप्रैल को अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं. अजय देवगन को उनके चाहने वाले सोशल मीडिया पर खूब बधाईयां दे रहे हैं. इस खास मौके पर अजय देवगन को पत्नी काजोल का भी प्यार मिला है. काजोल ने अपने स्टार हसबैंड अजय देवगन को सोशल मीडिया पर आकर बर्थडे विश किया है. काजोल ने अजय के साथ अपनी एक खूबसूरत तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें दोनों का प्यारा अंदाज देखने को मिल रहा है. काजोल ने अजय को बर्थडे विश कर उन अफवाहों पर भी पानी फेर दिया है, जिसमें स्टार कपल के अलग होने की बाते हो रही थीं. साथ ही काजोल ने स्टार पति की चुटकी भी ली है.
बर्थडे पर काजोल ने ली अजय की चुटकी
काजोल ने आज 2 अप्रैल को अपनी हालिया फिल्म दो पत्ती की स्क्रीनिंग से एक तस्वीर शेयर कर अजय को जन्मदिन की बधाई दी है. काजोल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विशिंग पोस्ट शेयर कर लिखा है, 'ज्यादातर अच्छे लोग अगस्त में पैदा हुए हैं, लेकिन हमें आपको बर्थडे विश करने में कोई आपत्ति नहीं है, हमेशा मुझसे बड़े होने के लिए धन्यवाद'. बता दें, काजोल अगस्त (5 अगस्त) के महीने में पैदा हुई हैं. काजोल का फनी और चुटकी भरा विशिंग पोस्ट अब उन लोगों के मुंह पर तमाचा है, जो कपल के अलग होने की झूठी खबरें फैला रहे थे. काजोल के पोस्ट पर उनके फैंस भी अजय को जन्मदिन विश कर रहे हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अजय-काजोल की हिट जोड़ी
अजय काजोल की जोड़ी बॉलीवुड की टॉप जोड़ी में से एक है. काजोल और अजय साथ में कई फिल्में कर चुके हैं और आज भी फिल्मों में नजर आते हैं. अजय और काजोल फिल्म सेट पर ही एक-दूजे के नजदीक आए थे और साल 1999 में दोनों ने शादी रचा ली थी. अजय और काजोल ने इश्क, गुंडाराज, हलचल, प्यार तो होना ही था, राजू चाचा, दिल क्या करे और तान्हाजी जैसी फिल्मों में साथ में काम किया है. अजय की अपकमिंग फिल्मों में दे दे प्यार दे 2, सन ऑफ सरदार 2 और रेड 2 शामिल हैं. अजय को पिछली बार फिल्म सिंघम अगेन में देखा गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं