विज्ञापन
This Article is From Jun 23, 2019

शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' पर बोले बॉलीवुड एक्टर- ईद पर रिलीज होती तो 'भारत' का क्या होता...

Kabir Singh Box Office Report: शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की 'कबीर सिंह' को बॉक्स ऑफिस (Kabir Singh Box Office Collection) पर बंपर ओपनिंग लगी है और फिल्म शाहिद के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है. कमाल आर खान ने कुछ ऐसा कमेंट किया है.

शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' पर बोले बॉलीवुड एक्टर- ईद पर रिलीज होती तो 'भारत' का क्या होता...
कमाल आर खान ने सलमान खान की 'भारत' को लेकर कही दे ये बात
  • शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' को बंपर ओपनिंग
  • कियारा आडवाणी हैं लीड रोल में
  • सलमान खान की फिल्म को लेकर केआरके ने कही ये बात
नई दिल्ली:

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की 'कबीर सिंह' को बॉक्स ऑफिस (Kabir Singh Box Office Collection) पर बंपर ओपनिंग लगी है और फिल्म शाहिद कपूर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है. शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' तेलुगू फिल्म 'अर्जुन रेड्डी (Arjun Reddy)' का ऑफिशल रीमेक है. 'अर्जुन रेड्डी' में विजय देवराकोंडा (Vijar Deverakonda) ने लीड रोल निभाया था. शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' ने पहले दिन 20.21 करोड़ रुपये की कमाई की है और अब इस फिल्म को लेकर बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर कमाल आर खान (Kamaal R Khan) ने ट्वीट किया है और इसकी तुलना सलमान खान (Salman Khan) की 'भारत (Bharat)' से कर दी है.

दिशा पटानी का इंजेक्शन लगवाते हुए वीडियो हुआ वायरल, जानें क्या है वजह

सारा अली खान सोनू के साथ मुंह छुपाए शिमला में घूमती आईं नजर, अब Photo हुईं वायरल

बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर कमाल आर खान (Kamaal R Khan) ने 'कबीर सिंह (Kabir Singh)' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर रिएक्शन देते हुए लिखा हैः 'अब सवाल यह पैदा होता है कि अगर 'कबीर सिंह (Kabir Singh)' ईद के दिन रिलीज हुई होती तो सोचो ओपनिंग क्या होती और 'भारत (Bharat)' का क्या होता?' इस तरह कमाल आर खान ने कमेंट किया है और उनका ये ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. 

Google Doodle Amrish Puri's 87 Birthday: अमरीश पुरी पहले स्क्रीन टेस्ट में हो गए थे फेल- जानें 10 बातें

Bharat Box Office Collection Day 17: सलमान खान की 'भारत' को शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' से टक्कर, कमाए इतने करोड़

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की 'कबीर सिंह' ने बॉक्स ऑफिस (Kabir Singh Box Office Collection) पर पहले दिन ही धमाल मचा दिया है.  शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' लगभग 60 करोड़ रुपये के बजट से बनी है और जिस तरह की शुरुआत फिल्म को मिली है, उससे उम्मीद की जा रही है कि ये वीकेंड बड़ा करिश्मा कर सकती है. 'कबीर सिंह' को संदीप रेड्डी वांगा ने डायरेक्ट किया है और फिल्म में शाहिद कपूर के साथ कियारा आडवाणी नजर आ रही हैं. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

लेखक के बारे में
img
नरेंद्र सैनी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kabir Singh Box Office Collection, Bharat Box Office Collection, Salman Khan Bharat, Shahid Kapoor Kabir Singh, Kamaal R Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com