- 4 दिन के टूर में दिल्ली, जयपुर और आगरा जाने वाले थे जस्टिन बीबर
- जैक्लीन फर्नांडीस जस्टिन बीबर के लिए देने वाली थीं एक पार्टी
- मुंबई के कॉन्सर्ट के बाद प्राइवेट जैट से वापिस लौटे जस्टिन बीबर
नई दिल्ली:
ग्रैमी अवॉर्ड विजेता जस्टिन बीबर के कॉन्सर्ट को लेकर भारत में जबरदस्त क्रेज था और मुंबई के डीवाय पाटिल स्टेडियम में उमड़ी हजारों फैन्स की भीड़ ने यह साबित भी कर दिया. लेकिन लगता है जस्टिन बीबर को भारत की मेजबानी उतनी पसंद नहीं आई और मुंबई के कॉन्सर्ट के बाद यह इंटरनेशनल पॉप स्टार अचानक वापस लौट गया है. हालांकि उनके लौटने की वजह क्या है यह अभी नहीं पता है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार बीबर मुंबई में हुए शो के बाद ही अपने प्राइवेट जैट प्लेन से वापिस चले गए हैं. भारत में पहली बार आए जस्टिन बीबर को मुंबई के बाद दिल्ली, जयपुर और आगरा भी जाना था लेकिन लगता है इन शहरों में जस्टिन के फैन्स को मुंबई के कॉन्सर्ट के वीडियो देखकर ही काम चलाना होगा.
पहले रिपोर्ट्स थीं कि पर्पज टूर के तहत इंडिया आए जस्टिन मुंबई के कॉन्सर्ट के बाद कुछ दिन रुकेंगे. इस दौरान वह दिल्ली, आगरा और जयपुर जाने वाले थे. लेकिन न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार जस्टिन ने ये पूरा प्लान बदल दिया और कॉन्सर्ट के बाद रात में ही इंडिया से निकल गए हैं. ऐसे में बॉलीवुड के कई सितारों के लिए भी यह काफी दुख की खबर है क्योंकि कई स्टार्स ने जस्टिन के साथ पार्टी करने का मन बना लिया था. खबरें थी कि जैकलीन फर्नांडीस जस्टिन के इस कॉन्सर्ट के बाद उनके लिए पार्टी देने वाली हैं. जस्टिन की मेजबानी करने वालों में सलमान खान, शाहरुख खान और मुकेश अंबानी का भी नाम था. 
जस्टिन के भारत में पहली बार हुए इस कॉन्सर्ट में भारी भरकम खर्चा किया गया था. जस्टिन के साथ 120 लोगों की एक पूरी टीम आई थी. वह जिस होटल में रुके थे उसे 'बीबर के निजी बंगले' में बदल दिया गया था. इसके लिए होटल की तीन मंजिल बुक की गई हैं, जिसमें बीबर और उनकी टीम रुकी. साथ ही बीबर के चार दिन के इस टूर के लिए वह इस होटल की एक खास लिफ्ट का इस्तेमाल किया, जिसे कोई दूसरा इस्तेमाल नहीं कर सकता था.
23 साल के बीबर भारत में अपने 'पर्पज वर्ल्ड टूर' के तहत आए थे और यह पहला मौका था जब भारतीय फैन्स इस सितारे को लाइव सुन पाए थे. इस मौके का फायदा उठाने के लिए जहां फैन्स की भीड़ नजर आई तो वहीं बॉलीवुड के कई सितारे भी इस शो में दर्शक बनने पहुंचे. इस शो में आलिया भट्ट, सोनाली बेंद्रे, बिपाशा बासु, करण सिंह ग्रोवर, श्रीदेवी, श्वेता बच्चन नंदा, रवीना टंडन जैसे कई सितारे पहुंचे.
(इनपुट पीटीआई से भी)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Justin Beiber, Justin Bieber Concert India, Justin Bieber India, Justin Bieber India Arrangements, Justin Return Back