विज्ञापन

जुरासिक पार्क एक्टर सैम नील का निधन, 78 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

सैम नील का करियर पांच दशक से ज्यादा लंबा रहा. उन्होंने 'द पियानो', 'इवेंट हॉराइजन', 'पीकी ब्लाइंडर्स' जैसी फिल्मों और सीरीज में यादगार भूमिकाएं निभाईं. न्यूजीलैंड में जन्मे इस सैम ने हॉलीवुड के साथ-साथ ऑस्ट्रेलियाई और न्यूजीलैंड सिनेमा को भी समृद्ध किया.

जुरासिक पार्क एक्टर सैम नील का निधन, 78 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
सैम नील का निधन
Social Media
नई दिल्ली:

हॉलीवुड के मशहूर एक्टर सैम नील का निधन हो गया है. एक्टर ने 78 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा. उनका निधन सिडनी में अपने परिवार के लोगों के बीच हुआ. परिवार ने बताया कि उनकी मृत्यु अचानक और अप्रत्याशित थी. उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था कि सैम अचानक इस दुनिया से चले जाएंगे. बता दें कि उन्होंने कैंसर से भी जंग लड़ी और वे इस बीमारी से अपनी लड़ाई जीत चुके थे. वे कैंसर मुक्त थे लेकिन सेहत अचानक बिगड़ गई. सैम नील को दुनिया भर के करोड़ों फैन्स 'जुरासिक पार्क' फ्रैंचाइजी में डॉ.एलन ग्रांट के किरदार के लिए हमेशा याद रखेंगे. 

स्टीवन स्पीलबर्ग की 1993 की ब्लॉकबस्टर फिल्म में उनके अभिनय ने डायनासोर थीम वाली सिनेमा को नई ऊंचाई दी. डॉ.ग्रांट का किरदार न सिर्फ रोमांचक था बल्कि बहुत ही यादगार और दर्शकों के दिल को छूने वाला था. सैम का ये किरदार सिनेमा प्रेमियों के दिलों में जीवित है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: social media

सैम नील का करियर पांच दशक से ज्यादा लंबा रहा. उन्होंने 'द पियानो', 'इवेंट हॉराइजन', 'पीकी ब्लाइंडर्स' जैसी फिल्मों और सीरीज में यादगार भूमिकाएं निभाईं. न्यूजीलैंड में जन्मे इस सैम ने हॉलीवुड के साथ-साथ ऑस्ट्रेलियाई और न्यूजीलैंड सिनेमा को भी समृद्ध किया. उनकी फिल्मों में गहराई, संवेदनशीलता और शक्ति दिखती थी. सैम नील ने कैंसर से लड़ाई लड़ी थी और उसमें सफल भी हुए थे. सैम नील की विरासत सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं थी. उन्होंने वाइनरी चलाई, किताबें लिखीं और पर्यावरण संरक्षण के मुद्दों पर भी आवाज उठाई. सैम के जाने से ना केवल फिल्म इंडस्ट्री बल्कि उनके फैन्स के बीच भी शोक की लहर है.

यह भी पढ़ें: इस एक्टर ने थप्पड़ खाकर हिट करवाई 2 फिल्में, एक में बीवी ने किया मुंह लाल तो दूसरे में वकील ने, बॉक्स ऑफिस पर कमाए 1350 करोड़ तो ओटीटी पर नंबर 1

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sam Neill, Sam Neill Cancer, Entertainment, Bollywood, Sam Neill Death
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com