विज्ञापन

July Movie Releases 2026: जुलाई में थिएटर्स पर लगेगा एंटरटेनमेंट का मेला, अल्फा से स्पाइडर-मैन तक, रिलीज होंगी 7 बड़ी फिल्में

जुलाई में थिएटर्स में एंटरटेनमेंट का जबरदस्त धमाका होने वाला है. एक्शन, कॉमेडी, हॉरर और सुपरहीरो का ऐसा तड़का लगेगा कि फिल्म लवर्स के लिए किसी एक फिल्म को चुनना भी आसान नहीं होगा. आखिर कौन-सी रिलीज सबसे ज्यादा कमाल करेगी, ये देखना दिलचस्प रहेगा.

July Movie Releases 2026: जुलाई में थिएटर्स पर लगेगा एंटरटेनमेंट का मेला, अल्फा से स्पाइडर-मैन तक, रिलीज होंगी 7 बड़ी फिल्में
जुलाई में रिलीज होंगी 7 बड़ी फिल्में, होगा एंटरटेनमेंट का बड़ा धमाका
NDTV

अगर आपको हर शुक्रवार नई फिल्मों का इंतजार रहता है, तो जुलाई का महीना आपकी वॉचलिस्ट को और लंबा करने वाला है. इस बार बड़े पर्दे पर सिर्फ एक या दो नहीं, बल्कि सात बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड स्पाई फिल्म से लेकर हॉलीवुड के सुपरहीरो, हॉरर और एडवेंचर तक, हर जॉनर के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ खास है. आलिया भट्ट, अजय देवगन, टॉम हॉलैंड और क्रिस्टोफर नोलन जैसे बड़े नाम इस महीने चर्चा में रहने वाले हैं. अगर आप भी सोच रहे हैं कि सबसे पहले कौन-सी फिल्म देखी जाए, तो पहले जान लीजिए जुलाई की पूरी रिलीज लिस्ट.

ये भी पढ़ें: July 2026 OTT Releases: मिस्ट्री से लेकर एक्शन और पीरियड ड्रामा तक, जुलाई OTT पर लगेगा मनोरंजन का तड़का

अल्फा

3 जुलाई को रिलीज होने वाली अल्फा' से महीने की शुरुआत होगी. यशराज स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म का निर्देशन शिव रवैल ने किया है. फिल्म में आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल अहम किरदारों में नजर आएंगे. पहली बार आलिया फुल एक्शन स्पाई अवतार में दिखाई देंगी, इसलिए इस फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है.

धमाल 4

10 जुलाई को अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म का डायरेक्शन इंद्र कुमार ने किया है. रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और रवि किशन जैसे कलाकार भी इसका हिस्सा हैं. धमाल फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्मों की तरह इस बार भी दर्शकों को हंसी का फुल डोज मिलने की उम्मीद है.

मोआना

डिज्नी की लाइव एक्शन फिल्म Moana भी 10 जुलाई को रिलीज होगी. फिल्म का डायरेक्शन थॉमस कैल ने किया है. सुपरहिट एनिमेटेड फिल्म की कहानी अब नए अंदाज में बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी. फैमिली ऑडियंस के बीच इस फिल्म को लेकर खासा एक्साइटमेंट है.

एविल डेड बर्न

अगर आपको हॉरर फिल्में पसंद हैं तो Evil Dead Burn आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए. 10 जुलाई को रिलीज होने वाली ये फिल्म मशहूर एविल डेड फ्रेंचाइजी का नया हिस्सा है. ट्रेलर में दिखाए गए डरावने सीन्स ने पहले ही फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है.

द ओडिसी

17 जुलाई को ऑस्कर विनर डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन अपनी नई फिल्म The Odyssey लेकर आ रहे हैं. होमर की मशहूर कहानी पर बनी इस फिल्म में मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, ऐनी हैथवे और रॉबर्ट पैटिनसन जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे. शानदार विजुअल्स और दमदार कहानी इसकी सबसे बड़ी ताकत मानी जा रही है.

द इंडिया स्टोरी

21 जुलाई को श्रेयस तलपड़े और काजल अग्रवाल की The India Story रिलीज होगी. फिल्म की कहानी भारत से जुड़े एक अहम मुद्दे पर बेस्ड बताई जा रही है. टीजर आने के बाद से ही फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई है.

स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे  

जुलाई के आखिर में 30 जुलाई को भारत में Spider-Man: Brand New Day रिलीज होगी. फिल्म का निर्देशन डेस्टिन डेनियल क्रेटन ने किया है. टॉम हॉलैंड एक बार फिर पीटर पार्कर के रोल में नजर आएंगे. मार्वल फैंस इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
July Movie Releases 2026, Dhamaal 4, Spider-Man Brand New Day, Alpha, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com