विज्ञापन
This Article is From Jun 22, 2017

'परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण' का पहला पोस्टर रिलीज, नक्शे में छिपे दिखे जॉन अब्राहम

जॉन अब्राहम की आगामी फिल्म 'परमाणु : द स्टोरी ऑफ पोखरण' का फर्स्ट पोस्टर अभिनेता ने इंटरनेट पर जारी किया है.

'परमाणु: द स्टोरी ऑफ पोखरण' का पहला पोस्टर रिलीज, नक्शे में छिपे दिखे जॉन अब्राहम
फिल्म 8 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
  • जॉन अब्राहम ने इंस्टाग्राम पर जारी किया 'परमाणु' का पहला पोस्टर
  • मई 1998 को हुए सिलसिलेवार पांच परमाणु परीक्षणों पर आधारित है फिल्म
  • अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 8 दिसंबर को रिलीज होगी
नई दिल्ली: जॉन अब्राहम ने ट्विटर पर अपनी आगामी फिल्म 'परमाणु : द स्टोरी ऑफ पोखरण' का पहला पोस्टर जारी किया है. फिल्म के पोस्टर में इंडिया का नक्शा बना हुआ है, साथ ही इस नक्शे के ऊपर जॉन अब्राहम की झलक दिखाई दे रही है. जॉन अब्राहम प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस फिल्म के निर्माता और मुख्य अभिनेता जॉन अब्राहम ही है. अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में डायना पेंटी और बोमन ईरानी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे.
 

यह फिल्म परमाणु नगरी पोखरण में 11 और 13 मई 1998 को हुए सिलसिलेवार पांच परमाणु परीक्षणों पर आधारित है. इसके बाद से ही पोखरण विश्व मानचित्र पर एक शक्तिस्थल के रूप में उभरा है. ऐसी खबरें आई थी कि पहले इस फिल्म का नाम 'शांतिवन' रखा गया था, लेकिन बाद में फिल्म का नाम बदलकर 'परमाणु : द स्टोरी ऑफ पोखरण' रखा गया.
 

Day 1.. Parmanu..The Story of Pokhran. Our biggest test ever!!! @johnabrahament #kriarjentertainment #Parmanu

A post shared by John Abraham (@thejohnabraham) on


31 मई को फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी. इसकी जानकारी जॉन अब्राहम ने इंस्टाग्राम पर दी थी. फिल्म की शूटिंग मुंबई, दिल्ली, उत्तराखंड और राजस्थान में हुई है. 
 
 

A post shared by John Abraham (@thejohnabraham) on


आखिरी बार जॉन अब्राहम फिल्म 'फोर्स 2' में सोनाक्षी सिन्हा के साथ नजर आए थे. जल्द ही वे 'सीक्रेट सुपरस्टार' में अहम किरदार निभाएंगे. आमिर खान भी इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं.

(बॉलीवुड की अन्य बड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
John Abraham, Parmanu-The Story Of Pokhran, Parmanu-The Story Of Pokhran Poster, Abhishek Sharma, John Abraham Film, Secret Superstar, Force 2
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com