आमिर खान की एक फिल्म आई थी 'जो जीता वही सिकंदर'.इस फिल्म से कई सितारों की तकदीर जुड़ी और बदली. आमिर खान तो खैर सुपर स्टार थे ही, कोरियोग्राफर फराह खान को इंड्स्ट्री में नई पहचान मिली. पूजा बेदी, दीपक तिजोरी जैसे सितारे भी चमके. एक और एक्टर इस फिल्म में नजर आया था. जो कई सींस में आमिर खान पर भी भारी पड़ा. अपने लुक्स, अपनी पर्सनेलिटी और एक्टिंग से भी लोगों को इंप्रेस करने में कामयाब रहा. वो भी अपने डेब्यू से ही. लेकिन अफसोस स्टार्ट जैसा मिला, करियर की गाड़ी उस रफ्तार से आगे नहीं बढ़ी. नशे ने और करियर चौपट कर दिया. हालांकि अब ये एक्टर टीवी का जाना माना नाम बन चुका है. ये एक्टर हैं मामिक सिंह.
मामिक सिंह ने जो जीता वही सिकंदर मूवी में आमिर खान के बड़े भाई रतन का रोल किया. इस फिल्म के बाद उन्हें कई फिल्मों के ऑफर मिले. कुछ ऑफर मामिक सिंह को पसंद आए और उन्होंने फिल्मों में काम किया और कुछ उनकी कसौटी पर खरे नहीं उतरे जिन्हें मामिक सिंह ने ठुकरा भी दिया. लेकिन बाकी फिल्मों में मामिक सिंह वैसा अट्रेक्शन नहीं पैदा कर सके जैसा जो जीता वही सिकंदर में जगा सके थे. जिस तरह के ऑफर्स की उन्हें दरकार थी वैसे मिले नहीं और बाकी में वो खुद फेल हो गए. इसके बाद उन्होंने टीवी की दुनिया में कदम रखा. यहां उन्हें वो कामयाबी हासिल हुई जिसके लिए वो तरसते रहे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मामिक सिंह खुद एक इंटरव्यू में ये बता चुके हैं कि नशे की लत ने उन्हें बहुत नुकसान पहुंचाया. वो कुछ ऐसी संगत में फंस गए थे जो उन्हें नशे की तरफ धकेलती चली गई. लेकिन ऐसे समय में उनके परिवार और दोस्तों ने उनका खूब साथ दिया जिसकी वजह से वो नशे के उस मकड़जाल से बाहर निकल सके. साल 2000 के बाद करीब दस साल तक उन्हें कोई फिल्म भी नहीं मिली थी. लेकिन 2010 में वो फिर फिल्म मल्लिका में नजर आए. हालांकि इस बीच वो टीवी की दुनिया में सक्रिय रहे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं