विज्ञापन
This Article is From Feb 13, 2023

Bhojpuri Holi Song: शिल्पी राज ने जीजा रितेश पांडेय से लगाई होली पर रंग न लगाने की गुहार, बोलीं- रंग से एलर्जी बा

फाल्गुन में सबसे पहला सवाल जो जेहन में आता है, वो है कब है होली? इस साल होली आठ मार्च को है. लेकिन भोजपुरी सिंगर रितेश पांडेय और शिल्पी राज ने उससे पहले ही होली सॉन्ग रिलीज कर दिया है. जिसमें जीजा-साली की हंसी ठिठोली देखने को मिल रही है. 

Bhojpuri Holi Song: शिल्पी राज ने जीजा रितेश पांडेय से लगाई होली पर रंग न लगाने की गुहार, बोलीं- रंग से एलर्जी बा
Bhojpuri Holi Song: भोजपुरी का नया होली का गाना हुआ रिलीज
नई दिल्ली:

होली कब है? होली से पहले अकसर हर किसी की जुबान पर यही सवाल रहता है. इस साल होली 8 मार्च को आ रही है. लेकिन रंगों के त्योहार से पहले ही भोजपुरी सितारे लगातार होली सॉन्ग लेकर आ रहे हैं. अब रितेश पांडेय और शिल्पा राज नया भोजपुरी होली सॉन्ग 'रंग से एलर्जी बा' लेकर आए हैं. यह भोजपुरी गाना बहुत ही मजेदार है और इसमें शिल्पा राज जीजा रितेश पांडे से रंग न लगाने की गुहार लगा रही है. वह बता रही हैं कि उन्हें रंग से एलर्जी है इसलिए वह उन्हें रंग न लगाएं. जबकि जीजा रितेश पांडेय इसे ड्रामा बता रहे हैं. इस तरह जीजा-साली की होली पर यह नोक-झोंक बहुत ही पसंद की जा रही है. इस गाने को रिलीज हुई अभी एक ही दिन हुआ है लेकिन यह यूट्यूब पर पांच लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. 

भोजपुरी होली सॉन्ग 'रंग से एलर्जी' को रितेश पांडेय और शिल्पी राज ने गाया है जबकि फीट काजल राज का है. इस गाने के लिरिक्स राहुल राज पांडेय के हैं जबकि म्यूजिक विक्की वॉक्स का है. इस गाने के कम्पोजर राहुल राय है जबकि कोरियोग्राफर बॉबी जैक्सन हैं. 

भोजपुरी होली सॉन्ग 'रंग से एलर्जी' को लेकर फैन्स जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा है, 'जितने अच्छे गायक हैं, उतने ही अच्छे इंसान, सर आप गानों के जरिए, हमेशा हमारे दिल में रहेंगे.' वहीं एक और शख्स ने यूट्यूब वीडियो पर कमेंट किया है, 'जियो बॉस आपने दिल खुश कर दिया है रितेश भईया आपके आवाज में कोई जादू है.' रितेश पांडेय के इस होली सॉन्ग को सुनकर फैन्स खूब रिएक्ट कर रहे हैं और जमकर तारीफें भी कर रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rang Se Allergy, Ritesh Pandey, Shilpi Raj, Jija Sali Bhojpuri Holi Song, Jija Sali Holi Song, Bhojpuri Holi Song, Bhojpuri New Holi Video Song 2023, Bhojpuri New Holi Video Song, Bhojpuri Holi Gana, Holi Songs, Ritehs Pandey Holi Songs, Shilpi Raj Holi Songs, Holi Kab Hai, Holi Kab Hai 2023
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com